भोजपुर में भक्ति और संस्कृति का संगम, सितार वादक ऋषभ शर्मा ने बांधा समां

Raj Singh | Feb 27, 2025, 14:08 IST
sitar player rishabh
भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में तीन दिवसीय "महादेव" भोजपुर महोत्सव की शानदार शुरुआत हुई। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भक्ति और सांस्कृतिक आयोजन में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए।

भोजपुर के विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर में तीन दिवसीय "महादेव" भोजपुर महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। महाशिवरात्रि पर इस सांस्कृतिक और भक्ति से सराबोर उत्सव में पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु जुटे। मुंबई से आए प्रसिद्ध गायक व सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के भक्ति गीतों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण शिवमय हो गया।



ये भी खबर पढ़ें... ओंकारेश्वर में 18 साल पुराने झूला पुल के सस्पेंडर का तार टूटा, अफसरों में हड़कंप, महाशिवरात्री पर पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु



भक्ति और सुरों का अनूठा संगम

...जब ऋषभ ने छेड़े सुर

इसके बाद भोजपुर मंदिर के मुक्ताकाश मंच पर प्रस्तुति देते हुए ऋषभ शर्मा ने जब अपने सुर साधे तो ऐसा लगा, जैसे भोजपुर की धरा पर सातों सुर और छह ऋतुएं महादेव का शृंगार करने उतर आई हों। ऐसा लगा जैसे एक बार फिर शिशिर से वसंत का आगमन हो रहा हो। ऋषभ ने राग हमीर में तीन ताल की तान छेड़ी तो उनके संगीत में गुरु पंडित रविशंकर प्रसाद की समृद्ध विरासत की झलक नजर आई। ऋषभ ने शंकरा की मनमोहक तान छेड़ कर भक्ति रस से हर श्रोता को भिगो दिया। ॐ नमः शिवाय के नाद के साथ ऋषभ ने अपने स्वरों की पतवार को शिव के हाथों में समर्पित कर दिया और शिव कैलाशवासी धौली धरों के राजा... गाकर रावण को सोने की लंका सौंप देने वाले भोले के महिमा का गुणगान किया। इसके बाद खरगोन के शिव भाई गुप्ता ने लोकगीतों के माध्यम से शिव आराधना की। उनका गीत भोले बाबा, म्हारा भोले बाबा सुनते ही श्रोता भक्ति में लीन हो गए। वहीं, बुंदेलखंड के बधाई नृत्य और मालवा के मटकी नृत्य ने जनजातीय संस्कृति की झलक पेश की।



Rishabh


ये भी खबर पढ़ें... ऐसे निकलेगी शिवरात्री पर भोले की बारात



भोजपुर महोत्सव बना सांस्कृतिक आकर्षण

तीन दिवसीय इस महोत्सव में लोक गायन, नृत्य और भजन संध्या की प्रस्तुति होगी। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया, इस आयोजन का उद्देश्य भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाना है। श्रद्धालुओं के लिए महोत्सव का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • महाशिवरात्रि
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • भोजपुर मंदिर
  • भोजपुर महोत्सव
  • सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा