MP स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, दोगुनी कीमत पर खरीदे स्मार्ट पैनल

Rohit Sahu | Jul 13, 2025, 16:04 IST
mp news smart panel
MP के स्कूलों में 65 इंच पैनल 1.20 लाख में खरीदे गए, जबकि GEM पोर्टल पर यही मॉडल 65 हजार में उपलब्ध है। मामले की शिकायत स्कूल शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई।

सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए लगाए जा रहे 65 इंच के स्मार्ट पैनल दोगुनी कीमत पर खरीदे गए। GEM पोर्टल पर जहां यही पैनल 65-85 हजार में मिलते हैं, वहीं सरकार ने इन्हें 1.20 लाख रुपये में खरीदा। जांच में सामने आया कि मॉडल नंबर भी वही है, यानी बड़ी खरीद गड़बड़ी का शक गहराया है।



3500 पैनल की योजना में खर्च होंगे 40 करोड़

दोगुनी कीमत पर खरीदी का खुलासा

शिकायत के बाद ALTOS IZ65A मॉडल नंबर की जांच की गई। यही पैनल GEM पर मात्र 65,000 में उपलब्ध है। लेकिन स्कूलों में इसे 1.20 लाख में खरीदा गया। इससे यह साफ हो गया कि खरीद मूल्य वास्तविक दर से दोगुना है।



तीन गुना दाम पर कंप्यूटर बेचने का आरोप

यही क्विकहिल (Quick Heal) से जुड़ी लोकल वेंडर कंपनी 2023 में एमपी बोर्ड को तीन गुने रेट पर कंप्यूटर बेच चुकी है। तब भी सरकार को 55 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। उस मामले की लोकायुक्त में शिकायत हुई थी, लेकिन बिना जांच मामला बंद कर दिया गया।



यह भी पढ़ें...निजी स्कूलों में एडमिशन पर लगी रोक... हाईकोर्ट का फैसला



अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया पर साधी चुप्पी

तीन दिन तक स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त से संपर्क की कोशिश हुई। लेकिन न उन्होंने समय दिया, न मैसेज का जवाब दिया।



एक नजर में समझें पूरा मामला

  • मध्यप्रदेश के 3500 स्कूलों में स्मार्ट पैनल लगाने की योजना।
  • GEM पोर्टल पर उपलब्ध मॉडल को दो गुना कीमत में खरीदा गया।
  • कुछ जिलों में रेट कम देने पर कंपनियों को बाहर कर दिया गया।
  • पुरानी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
  • मंत्री ने जांच शुरू करने की बात कही है।

हर जिले में महंगे पैनल खरीदे

विदिशा में ACER के 94 पैनल 1.20 लाख रुपए प्रति यूनिट में खरीदे गए। जबकि GEM पर यही मॉडल मात्र 65 हजार में है। भोपाल में 42 बोर्ड सैमसंग WA65C मॉडल के खरीदे गए, जिनके लिए 1.15 लाख चुकाए गए। जबकि GEM पर इनकी कीमत 85 हजार है।



यह भी पढ़ें...प्राध्यापक स्कूल शिक्षा भर्ती परीक्षा-2022 के मामले में चार और गिरफ्तारी



मंत्री बोले: जांच करवा रहे हैं

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा, मुझे शिकायत मिली है। मैंने जांच शुरू करवा दी है। सोमवार को भोपाल आकर देखूंगा और जरूरी एक्शन लिया जाएगा।



यह भी पढ़ें...32 लाख की 'हरी घास' गायब, कीचड़ में तब्दील हुआ म्युनिसिपल स्कूल का खेल मैदान



कम रेट भरने पर कंपनी को बाहर किया

हरदा में LG कंपनी ने 90 हजार में रेट भरा तो उसे बाहर कर दिया गया। बाद में रेट बढ़ाने पर इसी कंपनी को खरगोन और सीहोर में ऑर्डर दे दिया गया। रायसेन में DEO को ऊपर से ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा गया था।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग | सांदीपनि विद्यालय | MP News



Tags:
  • MP News
  • शिक्षा विभाग
  • मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • सांदीपनि विद्यालय