महाकुंभ के लिए MP से स्पेशल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी शुरू

Siddhi Tamrakar | Dec 05, 2024, 16:08 IST
bharat gaurav train
मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) के द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी।

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) के द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई। 21 जनवरी 2025 को ये इंदौर से 'महाकुंभ पुण्य यात्रा' के लिए रवाना होगी। ये मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों से होते हुए जाएगी।



इन जगहों के कराए जाएंगे दर्शन

IRCTC टूर पैकेज

रेलवे ने बताया कि IRCTC एक नया टूर पैकेज पेश कर रहा है। इस पैकेज में यह सारी सुविधाएं दी जाएंगी-



  • ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड खाना
  • अच्छी बसों में यात्रा
  • टूर एस्कॉर्ट्स की फेसिलिटि
  • ट्रेवल बीमा
  • ऑन-बोर्ड सिक्योरिटी
  • हाउसकीपिंग सेवाएं भी टूर पैकेज शामिल हैं

इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से या रजिस्टर्ड एजेंट से भी कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन के कार्यालयों से भी संपर्क कर सकते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Train update
  • तीर्थयात्री
  • IRCTC Tour Package
  • भारत गौरव पर्यटक ट्रेन