प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाएगी ये ट्रेन
महाकुंभ मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से एक विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 07087/07088 मौला अली-वाराणसी-मौला अली महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन है, जो 1-1 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी।
ट्रेन डिटेल्स
- गाड़ी संख्या 07087 (मौला अली - वाराणसी):यह ट्रेन 17 फरवरी 2025 को मौला अली स्टेशन से रात 11:55 बजे चलेगी और 19 फरवरी को सुबह 11:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 07088 (वाराणसी - मौला अली):यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 को वाराणसी स्टेशन से शाम 7:15 बजे चलेगी और 21 फरवरी को सुबह 7:00 बजे मौला अली पहुंचेगी।
ट्रेन रूट में आने वाले स्टेशनों की लिस्ट:
यह ट्रेन भोंगीर, जंगांव, काजीपेट जंक्शन, जामिकुंटा, पेद्दापल्ली जंक्शन, रामागुंडम, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
कोच स्ट्रक्चर:
इस स्पेशल ट्रेन में 7 स्लीपर क्लास, 3 जनरल क्लास, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (air conditioned 3rd class) और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (air conditioned 2nd class) के डिब्बे होंगे, कुल मिलाकर 20 डिब्बे होंगे।
ट्रेन के समय और रूट की पूरी जानकारी के लिएwww.enquiry.indianrail.gov.inपर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें