खगोलीय घटना : इस साल पहली बार 20 मार्च को पूर्व से निकलेंगे सूर्यदेव, पश्चिम में सूर्यास्‍त

Vikram Jain | Mar 19, 2025, 23:46 IST
sun equinoctial event 20 march 2025
20 मार्च गुरुवार को सूर्य ठीक पूर्व दिशा से उदित होकर ठीक पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा। यह घटना 6 महीने के बाद हो रही है। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस दिन मार्च इक्विनॉक्स की घटना घटित होगी।

20 मार्च 2025 को एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है। जब सूर्य गुरुवार को ठीक पूर्व दिशा से उदित होकर पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा। साल 2025 में पहली बार सूर्य गुरूवार 20 मार्च को ठीक पूर्व दिशा से उदित होकर ठीक पश्चिम में अस्‍त होगा है। यह घटना 6 महीने के अंतराल (22 सितंबर 2024) के बाद होने जा रही है। नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 20 मार्च दिन गुरूवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 31 मिनिट पर मार्च इक्‍वीनॉक्‍स (MARCH EQUINOX 2025) की घटना होने जा रही है। इसमें पृथ्‍वी के झुकाव में सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्य भूमघ्‍य रेखा के ठीक लंबवत होगा।



प्रचलित है गलत मान्‍यता

इस दिन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सारिका घारू ने बताया कि इस दिन मान्‍यता है कि दिन रात बराबर होते हैं जो कि पूरी तरह सही नहीं है। आपके शहर में 15 मार्च को दिन और रात लगभग बराबर थे और दिन की अवधि लगभग 12 घंटे और कुछ सेकंड थी। जबकि 20 मार्च को दिन की अवधि 12 घंटे 06 मिनट से ज्यादा होगी इस तरह दिन और रात पूरी तरह बराबर नहीं होंगे। इस तरह मार्च इक्‍वीनॉक्‍स की दिनांक के कुछ दिन पहले ही दिन और रात लगभग बराबर होते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



शासकीय मद की गबन राशि का वसूली अभियान, 2 सरपंच समेत असिस्टेंट इंजीनियर ने जमा किए लाखों रुपए



क्‍या दिन क्या खास होगा

सारिका ने बताया कि कल 20 मार्च को सूर्य भूमध्‍यरेखा के ठीक लंबवत होगा । इससे सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होगा तथा ठीक पश्चिम दिशा में अस्‍त होगा । यह घटना साल में सिर्फ दो ही दिन होती है । इस साल अब यह घटना 22 सितम्‍बर 2025 को होगी।



ये खबर भी पढ़ें...



बैतूल में हार्डवेयर व्यापारी का मर्डर, बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस



सूर्योदय सूर्यास्‍त की अवधि

  • भोपाल-20 मार्च- सूर्योदय 6:24 और सूर्यास्त 6:31, 12 घंटे 06 मिनट 58 सेकंड
  • 15 मार्च सूर्योदय 6:29 और सूर्यास्त 6:29, 12 घंटे 00 मिनट 11 सेकंड
  • उज्‍जैन-20 मार्च-सूर्योदय 6:30 और सूर्यास्त 6:37, 12 घंटे 06 मिनट 58 सेकंड
  • 15 मार्च-सूर्योदय 6:35 और सूर्यास्त 6:36, 12 घंटे 00 मिनट 13 सेकंड
  • नर्मदापुरम-20 मार्च-सूर्योदय 6:23 और सूर्यास्त 6:30, 12 घंटे 06 मिनट 58 सेकंड
  • 15 मार्च- सूर्योदय 6:27 और सूर्यास्त 6:28, 12 घंटे 00 मिनट 19 सेकंड
  • रायसेन-20 मार्च-सूर्योदय 6:17 और सूर्यास्त 6:24 12 घंटे 06 मिनट 57 सेकंड
  • 15 मार्च-सूर्योदय 6:22 और सूर्यास्त 6:22 12 घंटे 00 मिनट 12 सेकंड
  • सीहोर-20 मार्च-सूर्योदय 6:25 और सूर्यास्त 6:32, 12 घंटे 06 मिनट 58 सेकंड
  • 15 मार्च-सूर्योदय 6:30 और सूर्यास्त 6:30, 12 घंटे 00 मिनट 12 सेकंड

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ 20 मार्च 2025 को सूर्य पूर्व से पश्चिम में अस्‍त होगा, यह घटना 6 महीने के बाद हो रही है।



✅प्रचलित मान्यता के मुताबिक दिन और रात बराबर होने की बात गलत है, 20 मार्च को दिन 12 घंटे 06 मिनट से ज्यादा रहेगा।



✅मार्च इक्विनॉक्स की घटना, इस दिन सूर्य भूमध्‍यरेखा के ठीक लंबवत होगा, और यह घटना साल में सिर्फ दो बार होती है।



✅20 मार्च 2025 के सूर्योदय और सूर्यास्‍त का समय विभिन्न शहरों में 12 घंटे से अधिक होगा।



✅विज्ञान प्रसारक सारिका घारू की भूमिका, सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना की महत्ता और प्रचलित गलत मान्यताओं पर जानकारी दी।



ये खबर भी पढ़ें...



शिवपुरी में नाव हादसा, डैम में डूबे 7 लोगों की मौत की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शव बरामद



ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • खगोलीय घटना
  • खगोलविद् सारिका घारू
  • सूर्योदय का समय
  • मार्च इक्‍वीनॉक्‍स
  • MARCH EQUINOX