शिवपुरी में नाव हादसा, डैम में डूबे 7 लोगों की मौत की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शव बरामद

Vikram Jain | Mar 18, 2025, 21:29 IST
Share
shivpuri boat accident
shivpuri boat accident

शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव पलटने की दर्दनाक घटना हुई। हादसे में श्रद्धालु डैम में लापता हो गए थे। 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने सभी 7 शव निकाल लिए है। नाव के पलटने के बाद ग्रामीणों ने आठ लोगों को बचा लिया था।

शिवपुरी के माता टीला डैम में मंगलवार को हुए नाव पलटने के बाद लापता हुए 7 लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा चलाए गए 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक बच्ची समेत सभी 7 लोगों के शव डैम से निकाल लिए गए हैं। हादसे के 17 घंटे बाद बुधवार की सुबह महिला का शव खोजकर निकाला गया था, जिसकी पहचान शारदा पति इमरत लोधी (55) के रूप में की गई। इसके बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने एक-एक कर सभी 7 शव निकाले गए। सभी मृतकों की पहचान भी हो गई है।

इधर, नाव हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार अपडेट शिवपुरी जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेते रहे। इसके साथ ही सीएम ने पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी से भी घटना को लेकर जानकारी ली।

नाव से सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे लोग

दरअसल, शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र स्थित माता टीला डैम में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई थी, जिसके बाद सात लोग लापता हो गए। रजावन गांव के 15 लोग नाव से कैचमेंट एरिया में बने सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। शाम करीब 4:45 बजे नाव डैम के बीच बने टापू की ओर जा रही थी, लेकिन मंदिर तक पहुंचने से पहले ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद नाव में सवार लोग डूब गए।

ये खबर भी पढ़ें...

कानून व्यवस्था पर कमलनाथ बोले- MP पहला प्रदेश है जहां पुलिस पीटती और पिटती दोनों है...

रात भर जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

नाव के पलटने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ श्रद्धालुओं को बचा लिया, लेकिन तीन महिलाएं और चार बच्चे लापता थे, सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है, लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की मदद ली गई। मंगलवार को अंधेरा होने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई थी। रेस्क्यू टीम के 15 जवान लापता लोगों को तलाश में जुटे रहे। रात और दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने सात लोगों के शव निकाले हैं। हादसे के बाद सक्रियता दिखाते हुए अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए रखी।

नाव हादसे में 7 लोगों की गई जान

जिन लोगों को बचाया गया, उनमें शिवराज (60), सावित्री (10), जानसन (12), गुलाब (40), लीला (45), रामदेवी (50), उषा (45), और नाविक प्रदीप (18) शामिल हैं। वहीं, इस दर्दनाक नाव हादसे में शारदा पति इमरत लोधी (55), लीला पति रामनिवास लोधी (40), चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14), रामदेवी पति भूरा लोधी (35), कान्हा पिता कप्तान लोधी (07), शिवा पिता भूरा लोधी (08), कुमकुम पिता अनूप लोधी (15) की मौत हो गई है। नाव हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

2-2 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माता टीला डैम में हुए नाव हादसे में 7 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही हादसे के बाद सुरक्षित बचे लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवगंत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है। मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनसामान्य से नदी तथा जल स्रोतों में आवागमन व अन्य उपयोग के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें...

सदन में मजेदार नोकझोंक, शेखावत बोले- शोले के ठाकुर हैं विजयवर्गीय, CM से कर दी यह अपील

OBC के 13% होल्ड पदों पर याचिका खारिज होने के बाद भी नियुक्ति नहीं, HC ने सरकार से मांगा जवाब

गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत

thesootr links

Tags:
  • Shivpuri News
  • शिवपुरी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एनडीआरएफ
  • रेस्क्यू ऑपरेशन
  • नाव हादसा
  • डैम में नाव पलटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग