मप्र सिया चेयरमैन बने चौहान, राकेश श्रीवास्तव को बनाया सेक का चेयरमैन

Sanjay Gupta | Jan 06, 2025, 12:21 IST
mp-sia-chairman Photograph: (thesootr)
मप्र सिया (मप्र स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी- सिया) के चेयरमैन पद के लिए नाम तय हो गया है। इस अहम पद की दौड़ में 50 से ज्यादा नाम शामिल थे

मप्र सिया (मप्र स्टेट एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी- सिया) के चेयरमैन पद के लिए नाम तय हो गया है। इस अहम पद की दौड़ में 50 से ज्यादा नाम शामिल थे जिसमें एक दर्जन रिटायर्ड आईएएस के साथ ही एक दर्जन रिटायर्ड आईएफएस भी दौड़ में थे, कुछ पद पर मौजूद आईएएस भी इस पद के लिए लगे थे।



इनका नाम हुआ है तय

राकेश श्रीवास्तव बने सेक के चेयरमैन

वहीं राकेश श्रीवास्तव को सेक यानी स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी (राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति) का चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी में शामिल एक्सपर्ट विभिन्न मामलों का मूल्यांकन करते हैं।



यह IAS भी थे पद की दौड़ में

इस पद के लिए मार्च 2024 में नोटिफिकेशन आया था जिसमें करीब 60 आवेदन आए थे। स्क्रूटनी के बाद लिस्ट बनी। रिटायर्ड आईएएस में अजातशत्रु श्रीवास्तव, रघुवीर श्रीवास्तव, अशीष सक्सेना, नरेश पाल कुमार , शिव नारायण सिंह चौहान, आनंद कुमार शर्मा, राकेश अग्रवाल, कल्पना श्रीवास्तव, महेश चौधरी, डॉ. मधु खरे, राकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ आईएएस राकेश सिंह, रविंद्र सिंह भी पद की दौड़ में थे।



विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति कमेटी बनी, 32 लोग मैदान में



यह रिटायर्ड IFS दौड़ में थे

इसमें रिटायर्ड आईएफएस की बात करें तो इसके लिए रिटायर्ड प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट पीसीसीएफ डॉ. अशोक कुमार सिंह के साथ ही मोहम्मद कासम खान, प्रमोद मरकाप, सुब्रत मुखर्जी, अतुल खेरा, रविंद्र नाथ सक्सेना, भरत शर्मा, पीसी दुबे, अतुल श्रीवास्तव, संदीप त्रिपाठी जैसे नाम शामिल थे।



अधिकारियों ने जमाई लॉबिंग

बताया जा रहा है कि सिया चेयरमैन पर चौहान का नाम तय होने के बाद सबसे ज्यादा समस्या मेंबर के पद के लिए थी। मेंबर के पद के लिए अंतिम दो-तीन नामों के लेकर दो महीने से मंत्रालय में भारी खींचतान मची हुई थी। इसमें संगठन की ओर से दूसरा नाम था लेकिन आखिरकार दिल्ली से भोपाल तक अधिकारियों द्वारा की गई लॉबिंग के बाद सुनंदा जैन का नाम फाइल होने की खबर सामने आई है।



पुलिस लिखी गाड़ी से निलंबित जेल प्रहरी और लेडी डॉन बेच रहे थे ड्रग्स



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • IFS
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्‍य प्रदेश सिया
  • ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया
  • सुनंदा रघुवंशी
  • रिटायर्ड IAS शिव नारायण सिंह चौहान