बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, 18 मार्च को बैतूल में शोकसभा

Amresh Kushwaha | Mar 12, 2026, 15:51 IST
surabhi khandelwal death hemant khandelwal betul condolence meeting
11 मार्च, बुधवार को मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि (34) का निधन हो गया था। खंडेलवाल अगले पांच दिनों तक बैतूल में ही रहेंगे। बुधवार 18 मार्च को शोकसभा होगी।

13 से 17 मार्च तक बैतूल में होगी शोक बैठक

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 13 मार्च से 17 मार्च तक अपने बैतूल स्थित घर पर रहेंगे। इस दौरान सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 मार्च को बड़ी शोकसभा रखी गई है।



लंबे समय से बीमार थीं सुरभि

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सुरभि एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब 12:00 बजे उनका निधन हो गया।



286f22be-c70




कोठी बाजार मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार

सुरभि की अंतिम यात्रा उसी दिन (11 मार्च) शाम को बैतूल स्थित उनके निवास से निकाली गई। अंतिम संस्कार कोठी बाजार स्थित मोक्षधाम में किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री का निधन, आज शाम को होगा अंतिम संस्कार



विजयपुर विधानसभा सीट विवाद पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस नेताओं को अदालत की समझ कम



BJP की कोर कमेटी की बैठक; सीएम मोहन यादव, शिवप्रकाश, हेमंत खंडेलवाल कल इंदौर में



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर जल्द बजेगी शहनाई, बेटे वरद का रिश्ता तय



Tags:
  • बैतूल
  • हेमंत खंडेलवाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल