भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर जल्द बजेगी शहनाई, बेटे वरद का रिश्ता तय

Amresh Kushwaha | Feb 16, 2026, 12:51 IST
Share
hemant khandelwal son varad wedding engagement ashi mirani
hemant khandelwal son varad wedding engagement ashi mirani

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बेटे वरद खंडेलवाल का रिश्ता तय हो गया है। महाशिवरात्रि पर सादगी के साथ रोका सेरेमनी संपन्न हुई। उनकी सगाई शहर के प्रतिष्ठित मिराणी परिवार की बेटी आशी मिराणी हुई है।

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। उनके बेटे वरद खंडेलवाल का वैवाहिक रिश्ता तय हो गया है। वरद, शहर के प्रतिष्ठित मिराणी परिवार की सुपुत्री आशी मिराणी के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जुड़ा नया रिश्ता

इस नए रिश्ते की शुरुआत रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हुई। रविवार को जब पूरा देश भक्ति के माहौल में था, तब खंडेलवाल और मिराणी परिवार ने इस शुभ संयोग के बीच अपने बच्चों के सुखद भविष्य की नींव रखी।

सादगी के साथ हुई रोका सेरेमनी

वरद और आशी की सगाई का कार्यक्रम बेहद सादगी भरा रहा। यह कार्यक्रम लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास पर हुआ था। इसे पूरी तरह से पारिवारिक आयोजन के तौर पर रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के कुछ खास सदस्य ही शामिल हुए थे। बिना किसी शोर-शराबे के, पारंपरिक तरीके से यह रोका हुआ।

दो प्रतिष्ठित परिवारों का मिलन

इस शादी के जरिए दो बड़े परिवार एक साथ जुड़ने जा रहे हैं। एक तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की डायरेक्टर रितु खंडेलवाल का परिवार है। इनके बेटे वरद खंडेलवाल अभी भारतीय एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर हैं। वहीं दूसरी तरफ, शहर के मशहूर व्यापारी संजय मिराणी और ममता मिराणी का परिवार है। इनकी बेटी आशी अब खंडेलवाल परिवार की बहू बनेंगी।

जल्द तय हो सकती है शादी की तारीख

फिलहाल दोनों परिवारों ने सिर्फ रिश्ता पक्का किया है। परिवार के लोगों के मुताबिक, जल्द ही दोनों पक्ष के बड़े- बुजुर्ग मिलकर शादी की तारीख तय करेंगे। इसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश: विदिशा और गुना जल्द बनेंगे नगर निगम, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

MP News: उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई पर हमला, मिली धमकी

महाकाल के गर्भगृह में बिना अनुमति पहुंचे वीवीआईपी, कहा-भावनाओं में बहकर चले गए

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट इंदौर में भोजशाला विवाद पर सुनवाई आज, ASI की रिपोर्ट भी खुलेगी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • महाशिवरात्रि
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • हेमंत खंडेलवाल
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि