उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के भाई पर हमला, मिली धमकी

Aman Vaishnav | Feb 16, 2026, 11:16 IST
Share
victim files new complaint against uttam swami
victim files new complaint against uttam swami

कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दिल्ली के डीसीपी को एक और आवेदन दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई पर हमला किया गया। इसके अलावा, उसने बताया कि उसे फ्लाइट में धमकाया भी गया था।

कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली राजस्थान की पीड़िता ने रविवार को दिल्ली के डीसीपी को एक और शिकायती आवेदन दिया है। पीड़िता कई राज्यों के मुख्यमंत्री-मंत्रियों गुरु पर भी आरोप लगा चुकी है।

इस आवेदन में पीड़िता ने बताया कि जब वह बयान दर्ज कराने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंची तो कार्यालय के नीचे ही उसके भाई पर हमला किया गया था। इसके अलावा उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे फ्लाइट में धमकाया गया और उसका पीछा किया गया था।

कार के पीछे छिपे फिर हमला किया

पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी की रात वो महिला जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दे रही थी। उसी वक्त उसका भाई और एक वकील जरूरी डॉक्यूमेंट लेने डीसीपी कार्यालय के नीचे कार तक गए थे। कार के पास पहले से ही छिपे हुए राजस्थान के पल्लव राय ने गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया।

पल्लव राय को उत्तम स्वामी का करीबी बताया

पीड़िता ने अपने आवेदन में पल्लव राय को उत्तम स्वामी का करीबी साथी बताया है। पीड़िता का कहना है कि वह उत्तम स्वामी के सबसे खास लोगों में से एक है और उनके कई काम देखता है। पीड़िता ने पहले ही दिल्ली पुलिस को ईमेल भेजकर अपनी सुरक्षा की मांग की थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसे और उसके परिवार को सीधी और अप्रत्यक्ष धमकियां मिल रही हैं।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

हमले के वक्त जब पीड़िता के भाई ने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपी भागने लगा था। इसके बाद पीड़िता के भाई ने उसका पीछा किया और इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई थी। बाद में कुछ स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं, आरोपी का नाम पल्लव राय बताया जा रहा है।

पीड़िता ने लगाया एक और आरोप

पीड़िता ने डीसीपी को दिए गए आवेदन में एक और बात बताई है। इसमें कहा कि 14 फरवरी को वह अपने माता-पिता के साथ उदयपुर से दिल्ली की फ्लाइट में सफर कर रही थी। जब वह फ्लाइट में चढ़ी तो देखा कि पल्लव राय उनकी सीट पर बैठा हुआ था। वह उन्हें बार-बार घूर रहा था। एयरहोस्टेस से शिकायत करने के बाद उसे पीछे वाली सीट पर भेजा गया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पल्लव राय का कुछ राजनेताओं और पुलिस के अधिकारियों से संबंध है। उसने बताया कि पल्लव स्वामी के पुलिस से जुड़े काम देखता है। जैसे कि सुरक्षा दिलवाना और सिफारिश करवाना। फिलहाल इन आरोपों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जीमेल अकाउंट हैक करने की कोशिश

पीड़िता के वकील ने डीसीपी को आवेदन देते हुए आरोप लगाया है। कहा है कि उसके भाई के जीमेल अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई है। साथ ही वकील को धमकाने और राजनीतिक दबाव के जरिए महाराष्ट्र में झूठा मामला दर्ज करवाने की साजिश की आशंका भी जताई गई है। पीड़िता ने इस आवेदन के साथ एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी दी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: जबलपुर में भागवत कथा बीच में छोड़ गए रेप के आरोपी उत्तम स्वामी, ब्रह्म मुहूर्त में रेंज रोवर से रवाना

उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप : जबलपुर में खुद को कमरे में बंद किया, कथा करने भी नहीं आए

रेप के आरोप झेल रहे महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी मिल चुके हैं 8 फीट लंबे अश्वत्थामा से!

उत्तम स्वामी पर युवती से रेप का आरोप, पुलिस को ई-मेल से शिकायत, स्वामी ने बताया षड्यंत्र

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • राजस्थान
  • डीसीपी
  • उत्तम स्वामी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच