विजयपुर विधानसभा सीट विवाद पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले- कांग्रेस नेताओं को अदालत की समझ कम

Sanjay Gupta | Mar 10, 2026, 14:40 IST
Share
vijaypur mla mukesh malhotra disqualified hemant khandelwal statement
vijaypur mla mukesh malhotra disqualified hemant khandelwal statement

विजयपुर विधानसभा सीट पर आए फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर दलित व आदिवासी विरोधी होने की बात कही। इस पर इंदौर आए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने जवाब दिया है।

INDORE. विजयपुर विधानसभा सीट के चुनाव में नामांकन फार्म में आपराधिक जानकारी छिपाने के चलते कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी चली गई है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने यहां से उनका निर्वाचन शून्य घोषित करते हुए, हारे हुए बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को निर्वाचित बताया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी यह बोले

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस फैसले को आश्चर्यजनक बताया है। वहीं कांग्रेस ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। पटवारी ने कहा कि इस पूरे मामले ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दलित और आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है।

वहीं अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसका जवाब दिया है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने भी कहा कि हम जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। ग्वालियर हाईकोर्ट ने भी अपील के लिए मल्होत्रा को समय दिया है।

खंडेलवाल बोले- अदालत का सम्मान करें कांग्रेसी

बीजेपी प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए इंदौर आए हेमंत खंडेलवाल ने इसका जवाब दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। यह न्यायिक प्रक्रिया है। जीतू पटवारी जैसे बड़े नेता को अदालत के फैसले पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। जो भी फैसला न्यायालय करता है, वह किसी न किसी कारण से होता है।

वहीं आदिवासियों के अपमान पर खंडेलवाल ने कहा कि अदालत की कार्रवाई है। इसमें चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं होने से यह फैसला लिया है। इसमें किसी के सम्मान अपमान की बात नहीं है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस नेताओं को अदालत की समझ कम है। अदालत का सम्मान करना चाहिए।

ef5bc731-f0e
ef5bc731-f0e

प्रशिक्षण कार्यशाला लगातार चलती है

बीजेपी की इंदौर में हो रही प्रशिक्षण कार्यशाला पर खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी अपनी विचारधारा और कार्यपद्धति से पहचानी जाती है। अन्य दलों से बीजेपी की कार्य प्रणाली अलग है। इसलिए समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र लगते हैं। इस कार्यशाला के लिए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और सीएम मोहन यादव भी इंदौर आ रहे हैं।

38d7df98-0cd
38d7df98-0cd

ये खबरें भी पढ़िए...

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, ग्वालियर हाईकोर्ट ने रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया

BJP की कोर कमेटी की बैठक; सीएम मोहन यादव, शिवप्रकाश, हेमंत खंडेलवाल कल इंदौर में

विजयपुर सीट पर सियासी संग्राम: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, रामनिवास रावत चर्चा के केंद्र में

भाजपा में नियुक्तियों को लेकर नई गाइडलाइन से जिलों में हड़कंप, तैयार सूचियों पर मंडराया संशय

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस विधायक
  • विवेक तन्खा
  • बीजेपी प्रत्याशी
  • भारतीय जनता पार्टी
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • रामनिवास रावत
  • नामांकन फार्म
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी
  • विजयपुर विधानसभा सीट
  • विधायक मुकेश मल्होत्रा
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि