स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज बोले- जहां हिंदू रहते हैं वह हिंदुस्तान

Sanjay Gupta | Dec 29, 2024, 14:27 IST
Hindurast
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज रविवार के इंदौर पहुंचे। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की और हिंदू और हिंदुस्तान पर खुलकर अपनी बात रखी।

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज रविवार के इंदौर पहुंचे। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की और हिंदू और हिंदुस्तान पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान विधायक मालिनी गौड़ ने उनका स्वागत किया।



क्या बोले महाराज?

MP में हिन्दुओं को लालच देकर ईसाई बनाने का आरोप, FIR दर्ज



मोहन भागवत जी हैं आदर्श

महाराज ने कहा कि हम सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारी धारण है और विश्व को अपना मानते हैं। आदरणीय भागवत जी आदर्श हैं, उन्होंने कहा है कि सभी का आदर करते हुए सभी का भावना का सम्मान करते हुए इस देश में अच्छे वातावरण को निर्मित करना चाहिए। वह हिंदू समाज के रक्षक हैं। उसके सबल पोषक हैं वह सर्वस्व आहुत कर जीवन जी रहे हैं। विश्व का सर्वाधिक अनुशासित संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उनके नेतृत्व में चल रहा है। संसार की सभी एजेंसियां यह कहती हैं कि यदि कोई सबसे अनुशासित संगठन है तो वह संघ है।



मोहन भागवत बोले - सबको सम्मान और सुरक्षित बनाना ही हमारा काम



'मोदी जी अद्भुत देश बना रहे'

महाराज ने आगे कहा कि उन्हीं की भावना से प्रेरित होकर पीएम नरेंद्र मोदी जी इस देश को अद्भुत बना रहे हैं, यह कुछ ऐसा है जो संघ से निकला विचार है। भागवत जी के विचारों से मैं सहमत हूं। भारत में मंदिरों का निकला अंचभित वाला नहीं है। कितने देशों में मंदिर निकल रहे हैं। अजरबैजान में निकल रहे हैं, उज्बेकिस्तान में निकल रहे हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में हिंदू राष्ट्र बयान
  • हिंदू
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Juna Peethadheeshwar Mahamandaleshwar
  • स्वामी अवधेशानंद गिरि