MP में हिन्दुओं को लालच देकर ईसाई बनाने का आरोप, FIR दर्ज
Sandeep Kumar | Dec 28, 2024, 15:08 IST
religious-conversion Photograph: (religious-conversion)
बुरहानपुर में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल ने किया हंगामा। बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि आदिवासियों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने फरियादी बलिराम किराड़े की शिकायत पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फरियादी ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण कराने वाले लोग बीमारियों को ठीक करने और फायदे का लालच देकर आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने पर मजबूर कर रहे थे।
फरियादी बलराम की शिकायत पर थाना नेपानगर में आदिवासियों को ईसाई धर्म में परिवर्तन करने से जुड़ा एक मामला धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है। जिसमें शांतिलाल पिता भायटा, निवासी ग्राम केरपानी, प्यारसिंग पिता सालम, निवासी माजरोद कला खकनार, काशीराम पिता रगला, निवासी फेलवाडी खकनार, गुड़िया पिता जागसिंग पंवार, निवासी उसारनी खकनार, सुखलाल पिता इसमल सोलंकी, निवासी उसारनी खकनार, नरसिंग पिता सिलदार बारेला, निवासी साईंराम कालोनी रामनगर खडवा, शेलेश पिता याकूव गायकवाड, निवासी खकनार, सुगंधी बाई पति ववन गायकवाड, निवासी रेस्ट हाउस के सामने खकनार, एंजेला पति शेलेश गायकवाड़, निवासी शिर्डीपुरम खकनार, डेनियल पिता डेविड पलसपगा, निवासी स्मृतिनगर वाडी थाना वाडी जिला नागपुर को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
पंडाल में प्रार्थना और धर्मांतरण के आरोप
ग्राम केरपनी में एक बड़े पंडाल में ईसाई धर्म की प्रार्थना के दौरान आदिवासियों को धर्मांतरण के लिए कथित तौर पर उकसाया जा रहा था। धर्मांतरण की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई, 10 पर मामला दर्ज
इन दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari