एआई की मदद से सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का होगा स्वॉट एनालिसिस

Dolly patil | Oct 26, 2024, 17:02 IST
Share
AI
AI

टीकमगढ़ जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ अब प्रशासन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एआई की मदद लेगा। एआई की सहायता से इनका स्वॉट एनालिसिस किया जाएगा।

टीकमगढ़ जिले में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ अब प्रशासन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए एआई की मदद लेगा। एआई की सहायता से इनका स्वॉट एनालिसिस किया जाएगा। एनआईसी ने इस कार्य की शुरुआत कर दी है, जिसमें 50 दिन से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों के डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह जानना है कि किस विभाग में कमियां हैं, कौन सा विभाग सबसे अच्छा कार्य कर रहा है, और किन क्षेत्रों में सबसे अधिक कार्य की आवश्यकता है।

एआई करेगा समस्याओं का विश्लेषण

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निपटारे के साथ-साथ प्रशासन उन शिकायतों का भी परीक्षण कराएगा, जिससे कमजोर और कुशल विभागों की पहचान हो सके। राष्ट्रीय सूचना केंद्र के अधिकारी अविनाश पाठक के अनुसार, कलेक्टर के निर्देशन में ओपन एआई का प्रयोग कर डेटा एनालिसिस किया जा रहा है। इसके माध्यम से अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और उन क्षेत्रों की पहचान होगी जहां पर काम नहीं हो रहा है।

क्या है स्वॉट एनालिसिस?

स्वॉट एनालिसिस के माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि किस क्षेत्र में कार्य में कमी है और कौन बेहतर कार्य कर रहा है। अविनाश पाठक ने बताया कि अब तक के एनालिसिस में मोहनगढ़ तहसील का अचर्रा गांव सबसे अधिक शिकायतों वाला क्षेत्र पाया गया है, जहां 350 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। इस एनालिसिस से यह पता चलेगा कि वहां की हकीकत क्या है और सुधार के उपाय क्या किए जा सकते हैं।

एनालिसिस से मिलेगी ये जानकारी:

डीआईओ पाठक ने बताया कि इस एनालिसिस से निम्न जानकारियां प्राप्त होंगी:

- सबसे अधिक शिकायतें किन क्षेत्रों से आ रही हैं।

- उन क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं क्या हैं और निराकरण क्यों नहीं हो पा रहा।

- वास्तविक समस्याओं के कारण और उनकी जिम्मेदारियां कौन हैं।

- सबसे कम शिकायतें किस क्षेत्र से आ रही हैं।

- किन क्षेत्रों के लोग शिकायतों के निराकरण से संतुष्ट हैं।

- अच्छे अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान होगी।

- योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार करने में सहायता मिलेगी।

अधिकारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निदान के लिए एआई आधारित एनालिसिस से यह पता चलता है कि किस क्षेत्र में समस्याओं की संख्या अधिक है। उदाहरण के लिए, वीरऊ में पशु चिकित्सा विभाग की शिकायतें अधिक मिलीं क्योंकि वहां कोई पदस्थ नहीं था। इस एनालिसिस के बाद संबंधित विभागों के शिविर लगाकर समाधान किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एआई
  • CM Helpline
  • madhyapradesh
  • mpnews
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती