बागेश्वर बाबा की शरण में तेज प्रताप यादव, पूछ रहे राजनीतिक भविष्य की राह, कभी बताया था देशद्रोही
Aman Vaishnav | Apr 28, 2026, 12:41 IST
tej pratap yadav bageshwar dham sarkar video call
बिहार के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इस बातचीत ने राजनीतिक हलचल मचा दी है... जानें कैसे
बिहार के जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज प्रताप यादव, धीरेंद्र शास्त्री से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो खास है क्योंकि पहले तेज प्रताप ने ही धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना की थी और उन्हें डरपोक और देशद्रोही जैसे शब्दों से पुकारा था। अब इस बातचीत ने बिहार के राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है।
![180369d2-233]()
वीडियो में तेज प्रताप यादव धीरेंद्र शास्त्री से कहते हैं कि बाबा, मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब दिया बिलकुल पक्का! जब आप यहां आएंगे तब हम और आप बैठेंगे। तेज प्रताप यादव ने इस पर सहमति जताई और फिर शास्त्री ने कहा कि वे एक-दो घंटे साथ बैठेंगे।
साल 2023 में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के नौबतपुर में कथा करने वाले थे। उस समय तेज प्रताप यादव ने इसका कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है। कोई यहां हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की कोशिश करेगा तो उसे वापस लौटना होगा।
तेज प्रताप ने यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे पटना एयरपोर्ट का घेराव करेंगे। उनका यह बयान उस वक्त सुर्खियों में था।
वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बहुत बाबा आए हैं, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।
तेज प्रताप ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आसाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं जैसे राम रहीम और आसाराम। जानकारी के अनुसार इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक और देशद्रोही कहा था।
ये खबरें भी पढ़िए...
शिवाजी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- लोगों ने मेरे बयान का गलत मतलब निकाला
धीरेंद्र शास्त्री के 4 बच्चे वाले बयान के बीच पांच बच्चों की मां पर भड़कीं मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी
एमपी न्यूज: 4 बच्चे पैदा करें और एक आरएसएस को दें- कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
मध्यप्रदेश न्यूज:बागेश्वर धाम को विदेश से मिलेगा चंदा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को केंद्र से मिली मंजूरी
यह वीडियो खास है क्योंकि पहले तेज प्रताप ने ही धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना की थी और उन्हें डरपोक और देशद्रोही जैसे शब्दों से पुकारा था। अब इस बातचीत ने बिहार के राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है।
180369d2-233
वीडियो में क्या बोले तेज प्रताप यादव?
तेज प्रताप यादव ने किया था विरोध
धीरेंद्र शास्त्री की राम रहीम से तुलना
वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बहुत बाबा आए हैं, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।
तेज प्रताप ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आसाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं जैसे राम रहीम और आसाराम। जानकारी के अनुसार इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक और देशद्रोही कहा था।
ये खबरें भी पढ़िए...
शिवाजी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- लोगों ने मेरे बयान का गलत मतलब निकाला
धीरेंद्र शास्त्री के 4 बच्चे वाले बयान के बीच पांच बच्चों की मां पर भड़कीं मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी
एमपी न्यूज: 4 बच्चे पैदा करें और एक आरएसएस को दें- कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
मध्यप्रदेश न्यूज:बागेश्वर धाम को विदेश से मिलेगा चंदा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को केंद्र से मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava