Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 30, 2025, 21:16 IST
thesootr-top-news Photograph: (the sootr)
नमस्कार, केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का लिया फैसला, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का लिया फैसला, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से लागू होगी नई कीमतें, इतने रुपये में मिलेगा एक लीटर दूध

मदर डेयरी के बाद अमूल डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार 01 मई, 2025 से लागू होंगी। अमूल ने घोषणा करते हुए कहा कि वो अपने दूध उत्पादों के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा करता है। यह मूल्य वृद्धि अलग-अलग अमूल मिल्क पर लागू होगी।



इस बार बद्रीनाथ धाम में दर्शन करते समय फोटो और वीडियो लेने पर कड़ा जुर्माना लगाया गया है। अगर श्रद्धालु इसका उल्लंघन करते हैं तो उन्हें 5 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा। यह नियम यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, DGMO ने हॉटलाइन पर की बात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर लगातार फायरिंग हो रही है। उकसावे की कार्रवाई पाकिस्तान ने शुरू की है, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (DGMO) के बीच मंगलवार को हॉटलाइन पर बातचीत हुई है।



इजराइल में यरुशलम में आग लगी : लोग सड़कों पर वाहन छोड़कर भागे; सेना तैनात

इजराइल के यरुशलम शहर के बाहरी इलाकों में बुधवार को आग लग गई है। यह आग एश्ताओल के जंगल में लगी है, जो तेजी से फैल रही है। इसकी चपेट में कई सड़कें भी आई हैं, जिसकी वजह से लोगों को अपने वाहनों को सड़कों पर ही छोड़कर भागना पड़ा है। सरकार ने हालात को काबू करने के लिए सेना को तैनात किया है।



पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, राहुल गांधी ने की सख्त एक्शन की मांग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है



मध्यप्रदेश में चल रहे देश के पहले चीता प्रोजेक्ट में अब राजस्थान भी जुड़ने जा रहा है। दोनों राज्य मिलकर एक 17,000 वर्ग किलोमीटर का चीता कॉरिडोर बनाएंगे, जिसमें चीते खुले में घूमने के लिए स्वतंत्र होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दमोह फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट कांड के बाद शासन ने की सख्ती, निजी नर्सिंग होम्स पर कसेगा शिकंजा

मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति और कैथलैब के पंजीयन की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने निजी अस्पतालों की जांच तेज कर दी है। सीएमएचओ ने दो दल गठित कर जिलेभर के नर्सिंग होम्स की जांच शुरू कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



उज्जैन को मिला नया इको टूरिज्म जोन, 55 हेक्टेयर में दिखेंगे सिंह और बाघ

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पहली बार ऐसा अनोखा जंगल सफारी जोन विकसित किया गया है जो पूरी तरह आर्टिफिशियल है। यह जंगल 55 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है और इसमें अब तक लगभग 1.5 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



EOW का रायपुर के दशमेश बिल्डर्स पर छापा

छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला मामले को लेकर EOW ने एक और बिल्डर के कार्यालय पर छापा मारा है। रायपुर के तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के कार्यालय में EOW दस्तावेजों को खंगाल रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



2621 बीएड शिक्षकों की नौकरी में वापसी, सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन

साय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। नौकरी से निकाले गए 2621 बीएड शिक्षकों की नौकरी में वापसी होगी। उनको सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



top news | काम की खबरें | देश दुनिया न्यूज



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें