EOW का रायपुर के दशमेश बिल्डर्स पर छापा

Krishna Kumar Sikander | Apr 30, 2025, 13:47 IST
Share
EOW raided Dashmesh Builders of Raipur the sootr
EOW raided Dashmesh Builders of Raipur the sootr

छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला मामले को लेकर EOW दशमेश बिल्डर्स के कार्यालय में EOW दस्तावेजों को खंगाल रही है। इस घोटाले में भावना कुर्रे और हरमीत सिंह खनूजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला मामले को लेकर EOW ने एक और बिल्डर के कार्यालय पर छापा मारा है। रायपुर के तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के कार्यालय में EOW दस्तावेजों को खंगाल रही है। 220 करोड़ के इस घोटाले में दशमेश इन्स्टावेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कई साझेदारों में भावना कुर्रे और हरमीत सिंह खनूजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मुंबई-प्रयागराज जैसे शहरों के लिए लंबी वेटिंग, नहीं मिल रही कंफर्म सीट

दशमेश बिल्डर्स का कार्यालय सील

भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला मामले की आरोपी भावना कुर्रे अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे की पत्नी हैं। EOW ने गत 25 अप्रैल को छापेमारी के बाद दशमेश बिल्डर्स के कार्यालय को सील कर दिया था। अब EOW उसी दस्तावेज को खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं

रायपुर के 20 ठिकानों पर की थी छापेमारी

ACB और EOW ने गत 25 अप्रैल को प्रदेश के दुर्ग और राजधानी रायपुर के लगभग 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान रायपुर के दशमेश इन्स्टावेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय भी खंगाले गए थे। मगर, उस समय कार्यालय बंद होने के कारण ACB और EOW ने कार्यालय को सील कर दिया था. अब टीम फिर यहां पहुंची है। फिलहाल जांच कर कागजात खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें... कर्रेगुट्टा पहाड़ पर हेलीकॉप्टर से उतरे 500 जवान... करेंगे बड़ा ऑपरेशन

अधिकारियों और भू-माफिया की मिलीभगत

भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में अनियमितताएं हुई और धोखाधड़ी की गई। यह परियोजना रायपुर से विशाखापट्टनम तक 950 किमी लंबी फोरलेन सड़क और दुर्ग से आरंग तक सिक्स-लेन सड़क के निर्माण से जुड़ी है। सरकारी अधिकारियों, भू-माफिया और प्रभावशाली व्यक्तियों ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा राशि हासिल की। एक ही भूमि के लिए कई लोगों के नाम पर मुआवजा निकाला गया, और कुछ मामलों में सरकारी या मठ की जमीन को फर्जी वारिसों के नाम पर दिखाकर राशि हड़पी गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA...2% महंगाई भत्ता बढ़ा

EOW raided | Raipur | CG News | ईओडब्ल्यू | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • EOW
  • ईओडब्ल्यू
  • EOW raided
  • छापा
  • छत्तीसगढ़ की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच