टीकमगढ़ मॉडल को मिली पहचान, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को मसूरी में मिलेगा सम्मान

Ravi Awasthi | Sept 24, 2025, 19:22 IST
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय Photograph: (The Sootr)
अफसर सुशासन लाने की ठान लें तो उनके काम को नई पहचान मिलना स्वाभाविक है। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ऐसे ही अधिकारी हैं। नीति आयोग 9 अक्टूबर को उन्हें सम्मानित करेगा।

भोपाल । स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने व सदस्यों के बीच परस्पर समन्वय कायम करने पर टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को नीति फॉर स्टेट्स अवॉर्ड दिया गया है। नीति आयोग के सामाजिक विकास अवॉर्ड श्रेणी में मध्य प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। श्रोत्रिय को यह अवॉर्ड आगामी 9 अक्टूबर को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।



फंड का सही उपयोग करना सिखाया

नीति आयोग ने स्व सहायता समूहों के विकास के लेकर देशभर में अनेक जिले व विकासखंडों को आकांक्षी स्थलों की श्रेणी में रखा गया है। इनमें टीकमगढ़ जिले का बल्देवगढ़ विकासखंड भी शामिल है।



कलेक्टर श्रोत्रिय ने बताया कि उन्हें आयोग द्वारा तय लक्ष्य के अनुसार, विकासखंड के सभी स्व सहायता समूहों के बीच रिवाल्वविंग फंड का रोजगार की दिशा में उपयोग करना,सदस्यों की उनकी आवश्यकता व मांग के अनुरूप उन्हें जल्दी से जल्दी कर्ज मुहैया कराना व कर्जदार सदस्यों को समय पर ऋण की अदायगी जैसे विषयों को लेकर समझाइश दी गई।



8e67efc4-103


यह भी पढ़ें.. RRB NTPC भर्ती 2025-26: रेलवे में 8875 पदों पर आई बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई



समूहों के बीच क्षमता निर्माण का मिला लाभ

श्रोत्रिय ने कहा कि समूहों के कामकाज की निगरानी व उन्हें दी गई समझाइश पर अमल की समय-समय पर समीक्षा की गई। सभी समूहों की कैपिसिटी बिल्डिंग यानी क्षमता निर्माण की दिशा में भी प्रयास हुए। इससे समूहों की सदस्यों में आत्म विश्वास बढ़ा। इसका नतीजा यह हुआ कि समूहों के सदस्यों के बीच एक बेहतर वातावरण निर्मित हुआ।



यह भी पढ़ें...अवैध कॉलोनियों का गढ़ बना टीकमगढ़, नेताओं के रिश्तेदारों की तन गईं 100 से ज्यादा कॉलोनियां



समय पर कर्ज मिलने और इसकी वापसी से इनके व्यवसाय को भी गति मिली। अनेक समूहों का तेजी से आर्थिक विकास हुआ तो अन्य समूहों को भी इससे प्रेरणा मिली। इनके बीच भी समन्वय व अपने समूह की तरक्की का वातावरण बना।



लक्ष्य हासिल होने पर बीते दिनों आयोग के समक्ष जिले में किए गए कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें मध्य प्रदेश से टीकमगढ़ जिले को यूज केस फॉर नीति फॉर स्टेट्स अवॉर्ड की सोशल डव्लपमेंट थीम में तीसरा स्थान​ हासिल हुआ।



यह भी पढ़ें.. महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की व्हाइट लहंगे में दिखीं खूबसूरती, डेब्यू से पहले ही हुईं पॉपुलर, देखें तस्वीरें



यह भी पढ़ें.. करोड़ों की GST चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: दुर्ग के गुटखा कारोबारी गुरमुख का काला कारोबार सामने आया



बीते 4 महीनों में श्रोत्रिय को तीसरा सम्मान

टीकमगढ़ कलेक्टर श्रोत्रिय को बीते माह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संपूर्णता अभियान सम्मान से भी पुरस्कृत किया था। राज्य स्तरीय यह सम्मान राज्य नीति आयोग द्वारा प्रदान किया जाता है।



समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों के कलेक्टर्स को सम्मानित किया गया था। इसमें टीकमगढ़ कलेक्टर श्रोत्रिय भी शामिल थे। बीते चार महीनों में श्रोत्रिय को मिलने वाला यह तीसरा सम्मान है। इससे पहले उन्हें गंगा जल संवर्धन के लिए भी सम्मानित किया गया।









Tags:
  • नीति आयोग
  • मध्यप्रदेश
  • टीकमगढ़
  • कलेक्टर
  • विवेक श्रोत्रिय
  • नीति फॉर स्टेट्स अवॉर्ड
  • टीकमगढ़ कलेक्टर