220c680e-977
अवैध कॉलोनियों का गढ़ बना टीकमगढ़, नेताओं के रिश्तेदारों की तन गईं 100 से ज्यादा कॉलोनियां
The Sootr | Published:
illegal-colonies-teekamgarh-politicians-involvement-and-administration
टीकमगढ़ जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल फैलता जा रहा है, जहां नेताओं और उनके रिश्तेदारों के नाम पर कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। क्या है पूरा मामला...चलिए जानते हैं
लगता है टीकमगढ़ जिला अवैध कॉलोनियों का गढ़ बन गया है। भाजपा का हो या कांग्रेस का, हर पार्टी का नेता अपने रिश्तेदारों या नजदीकियों से कॉलोनियां कटवा रहा हैं। जाहिर है, जमीन के चोखें धंधे में रिस्क कम और पैसा अकूत है।thesootr को ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जो इस राजनीति और जमीन के धंधे के गठजोड़ की कलई खोलते हैं। क्या तो छुटभैया और क्या बड़े भाईसाब, सभी इस कारोबार में लिप्त हैं। डराने वाली बात ये कि 100 से भी ज्यादा ऐसी कॉलोनियों को बनाने- बसाने में नियम-कायदों को हवा में उड़ा दिया गया। हालांकि अब प्रशासन की आंखें खुली हैं और उसने अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की है…
खबर यह भी...इंदौर में अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री होगी शून्य, भूमाफियाओं को लौटाना पड़ेगी राशि, मामला 160 करोड़ का
![220c680e-977]()
खबर यह भी...भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 14 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायतों को संज्ञान में लाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, अवैध रूप से विकसित होने वाली कॉलोनियों के संबंध में उपयुक्त जानकारी और उपायों की योजना बनाई जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
टीकमगढ़ में अवैध कॉलोनी | Tikamgarh News | MP BJP | MP Congress | मध्य प्रदेश अवैध कॉलोनी | मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनी का खेल | मध्य प्रदेश न्यूज
शिकायतें मिलीं तो खुलती गई पोल…
दरअसल पूरे टीकमगढ़ जिले में ही, अचानक से कॉलोनियां कटने की जानकारी प्रशासन को मिल रही थी। ज्यादातर कॉलोनियां शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में काटी जा रही थीं, ताकि खेती की सस्ती जमीन का उपयोग कर ज्यादा पैसा कूटा जा सके। जब टीकमगढ़ तहसीलदार में इन कॉलोनियों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि इन प्रोजेक्ट में नियम-कायदों का पालन ही नहीं किया जा रहा। ऐसे में सबसे बड़ा नुकसान अपने घर का सपना देखने वाले आम आदमी को होने वाला था। इसलिए प्रशासन ने 111 अवैध कॉलोनियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब न तो इन कॉलोनियों के प्लाटों की खरीदी- बिक्री हो सकेगी, ना ही नामांतरण कराया जा सकेगा।
टीकमगढ़ की अवैध कॉलोनियों की सूची देखिए
पूरा PDF यहां से डाउनलोड करें...
देखें, किस अवैध कॉलोनी का कनेक्शन कौन से नेताजी सेआपको बता दें कि हम यह दावा नहीं कर रहे कि इन अवैध कॉलोनियों को बनाने में नेताओं का सीधे तौर पर ही कोई इन्वॉल्वमेंट है, मगर उनके करीबियों और रिश्तेदारों के नाम से ये कॉलोनियां कट रही हैं। ऐसे में नेताजी के नाम की ताकत और प्रभाव का इस्तेमाल कॉलोनी काटने वाले प्रोपराइटर ने तो किया ही है…लिस्ट के नंबर एसडीओ द्वारा जारी सूची से लिए गए हैं।
| |
(नोट: अगर आपके पास भी है ऐसे ही प्रभावशाली द्वारा कॉलोनी काटने की जानकारी तो हमें बताएं)
प्रशासन ने कहा- कड़ी कार्यवाही करेंगे
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायतों को संज्ञान में लाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, अवैध रूप से विकसित होने वाली कॉलोनियों के संबंध में उपयुक्त जानकारी और उपायों की योजना बनाई जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
टीकमगढ़ में अवैध कॉलोनी | Tikamgarh News | MP BJP | MP Congress | मध्य प्रदेश अवैध कॉलोनी | मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनी का खेल | मध्य प्रदेश न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari