ट्रक में दुल्हनिया विदा करवाकर दूल्हे ने जीता सबका दिल, लोग बोले- दिल छू लिया

Kaushiki | May 12, 2025, 09:16 IST
mp anokhi shaadi
मध्यप्रदेश के सोनू वर्मा ने अपनी दुल्हन को खुद के खरीदे ट्रक में विदा किया, जो एक अनोखी और सादगीपूर्ण विदाई बनी। इस कदम से उन्होंने यह साबित किया कि सच्ची खुशियां भव्यता में नहीं, बल्कि भावनाओं और सादगी में होती हैं।

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पलटवाड़ा गांव के रहने वाले सोनू वर्मा ने एक ऐसा अनोखा काम किया, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।



जहां आमतौर पर दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर या लग्जरी गाड़ियों में होती है, वहीं सोनू ने अपनी दुल्हन को खुद के खरीदे ट्रक में विदा किया। न सिर्फ उन्होंने ट्रक की स्टेयरिंग संभाली, बल्कि इसे खूबसूरती से सजवाया और रोमांटिक गानों की धुन पर पत्नी को घर लाया।



सोनू का सपना

सोनू वर्मा का सपना था कि, अपनी शादी के दिन वह अपनी दुल्हन को किराए की गाड़ी से नहीं, बल्कि खुद की गाड़ी में विदा कराएंगे। इस सपने को पूरा करने के लिए सोनू ने मेहनत की और खुद के ट्रक का फाइनेंस करवा लिया।



ये खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का अल्टीमेटम, क्राइम कंट्रोल में ढीलाई करने वाले पुलिस अफसर होंगे बाहर



सोनम ने बिना झिझक कहा- हां

सिवनी जिले के केवलारी निवासी सोनम से सोनू की शादी तय हुई। जब सोनू ने उन्हें इस अनोखी विदाई के बारे में बताया, तो सोनम (होने वाली पत्नी) ने बिना किसी झिझक के हामी भर दी। उनके परिवार ने भी इस विचार को पूरी तरह से सपोर्ट किया।



शादी और विदाई का अद्भुत दृश्य

9 मई को केवलारी में दोनों जोड़ों की धूमधाम से शादी हुई। अगले दिन (10 मई) को ट्रक में दुल्हनिया की विदाई का दृश्य गांव के लिए नया और यादगार बन गया।



पूरा गांव इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए उमड़ पड़ा। फूलों से सजा ट्रक, गानों की मस्ती और ट्रक चलाते हुए सोनू का उत्साह। यह दृश्य सबको बहुत पसंद आया। दुल्हन भी मुस्कुराते हुए इस नए अनुभव का आनंद ले रही थी।



ये खबर भी पढ़ें... भ्रष्टाचार में उलझे सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, सरकार ने किया बर्खास्त



सादगी और भावनाओं का जश्न

शादी के बाद, सोनू ने उसी ट्रक से अपना काम शुरू किया, जो अब उनके लिए रोजगार का साधन बन गया है। इस तरह, उनका सपना न केवल साकार हुआ, बल्कि यह उनका सहारा भी बन गया।



लोगों का कहना है कि दोनों परिवार संपन्न हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन की सबसे खास घटना में सादगी और भावनाओं को प्राथमिकता दी। यह दिखाता है कि जीवन की सच्ची खुशियां भव्यता से नहीं, बल्कि सादगी और प्रेम से आती हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



शादी में शाही स्वाद का तड़का लगाएंगी ये डिशेज, आपके मेन्यू को बना देंगी खास



शादी की डेट चुनने से पहले जरूर ध्यान रखें ये महत्वपूर्ण बातें



मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh | अनोखी शादी



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • छिंदवाड़ा
  • अनोखी शादी
  • शादी
  • दुल्हनिया