टर्नओवर 50 करोड़ से कम, टैक्स चोरी 500 करोड़ पार, IT छापे में खुलासा

Raj Singh | Dec 25, 2024, 09:23 IST
IT BHOPAL
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने तीन बिल्डरों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

राजधानी भोपाल में 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने तीन बिल्डरों और उनके साथियों के यहां छापेमारी की, जिससे एक बड़ा खुलासा हुआ। त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा समेत इन बिल्डरों की कंपनियों का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपए से कम था, लेकिन इन कंपनियों ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी की थी। इस मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका का नाम भी सामने आया है, जिनके मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारियों के साथ संबंध थे।



गोयनका को लेकर खुलासा

एक्शन में लोकायुक्त, सौरभ शर्मा की मां, पत्नी और साली को भेजा नोटिस



टर्नओवर 50 करोड़ लेकिन...

विभाग का मानना है कि इन कंपनियों की आय का कुल टर्नओवर 50 करोड़ रुपए होने के बावजूद इसमें 10 गुना ज्यादा टैक्स चोरी हो सकती है। शुरुआती छापेमारी 52 जगहों पर की गई थी, जो बाद में बढ़कर 56 ठिकानों तक पहुंच गई।



जांच में यह भी पता चला है कि कई लोग जिनके नाम पर संपत्ति थी, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे केवल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते थे, और इन लोगों में अधिकांश कंस्ट्रक्शन कंपनियों और रियल एस्टेट कारोबारियों के कर्मचारी थे।



sankalp 2025


लेन-देन के लिए टीम

जांच में ये भी पता चला है कि राजेश शर्मा ने एक टीम बना रखी थी, जो बेनामी संपत्ति के लेन-देन और काले धन को ठिकाने लगाने के काम में लगी थी। इसमें रियल एस्टेट डीलर, फिल्मी स्टार, छोटे-बड़े प्रॉपर्टी डीलर और स्थानीय रसूखदार लोग शामिल थे। वहीं एक टीम का काम तो राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के जरिए लोगों को जमीन बेचने के लिए मजबूर करना था।



दिग्विजय सिंह ने सौरभ शर्मा मामले में सिंधिया को घसीटा, लगाया ये आरोप



एक्शन में आयकर विभाग

आयकर विभाग अब इन बिल्डरों, प्रमोटर्स, कंपनियों के मालिकों और उनके परिवारों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर उनसे आय के स्रोतों के बारे में पूछताछ करेगा। सबसे पहले त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा के ड्राइवर, अकाउंटेंट और अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी
  • MP
  • भोपाल समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • एक्शन में आयकर विभाग
  • IT RAID
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राजेश शर्मा
  • त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी
  • bhopal it raid
  • बिल्डर राजेश शर्मा
  • bhopal it raid news