एक्शन में लोकायुक्त, सौरभ शर्मा की मां, पत्नी और साली को भेजा नोटिस
Raj Singh | Dec 24, 2024, 08:02 IST
sharma ed
परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा पर शिकंजा कसने के लिए राज्य और केंद्र की प्रमुख जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ के परिवार और दोस्तों को नोटिस जारी किया है।
परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा पर शिकंजा कसने के लिए राज्य और केंद्र की प्रमुख जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में सौरभ के घर से बड़ी मात्रा में संपत्ति, कार से 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद बरामद होने के बाद प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी और दस्तावेज लोकायुक्त और आयकर विभाग से मांगे गए हैं।
Bhopal IT Raid: सौरभ शर्मा की डायरी से 100 करोड़ के लेन-देन का खुलासा
गौरतलब है कि 19 दिसंबर को लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ के भोपाल स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन उससे पहले ही सौरभ अपनी पत्नी के साथ दुबई फरार हो गया था। अब विदेश मंत्रालय के जरिए सौरभ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
इस बीच, आयकर विभाग उन ज्वेलर्स की भी तलाश कर रहा है, जिनसे सौरभ ने ज्वेलरी और अन्य कीमती धातुएं खरीदीं। इनमें भोपाल के एक ज्वेलर का नाम सामने आया है।
सौरभ शर्मा केस में ED की एंट्री, बड़े चेहरे होंगे बेनकाब
वहीं इस पूरे मामले को लेकर लोकायुक्त के डीजी जयदीप प्रसाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। चेतन सिंह गौड़ के नाम से रजिस्टर्ड इनोवा कार से जब्त किए गए सोने और नकदी को लेकर आयकर विभाग से जानकारी ली जा रही है, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। अब तक की जांच में सौरभ के घर और ऑफिस से करीब 7.98 करोड़ रुपए की चल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा, उसकी अचल संपत्तियों और बैंक खातों की भी जांच जारी है।
सौरभ के परिवार को नोटिस
लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ के परिवार और दोस्तों को नोटिस जारी किया है। सौरभ ने अपनी पत्नी, मां, साली और दो दोस्तों के नाम पर बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं, जिनसे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा, सौरभ की कार और घर से बरामद सोने की तस्करी की संभावना को देखते हुए डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस) भी जांच में शामिल हो सकता है।
सौरभ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
इस बीच, आयकर विभाग उन ज्वेलर्स की भी तलाश कर रहा है, जिनसे सौरभ ने ज्वेलरी और अन्य कीमती धातुएं खरीदीं। इनमें भोपाल के एक ज्वेलर का नाम सामने आया है।
सौरभ शर्मा केस में ED की एंट्री, बड़े चेहरे होंगे बेनकाब
लोकायुक्त डीजी ने क्या बताया?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari