ट्विशा शर्मा मौत मामला: भोपाल जेल में पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने किया हंगामा, जानें वजह

Jitendra Shrivastava | Jun 02, 2026, 23:11 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ भोपाल जेल पहुंचे। मीडिया को देख कार से उतरने से इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। वह 16 जून तक हिरासत रहेंगी।

समझें पूरा मामला...

  • गिरिबाला ने मीडिया देख कार से उतरने से इनकार किया।
  • जेल प्रशासन ने गाड़ी भीतर ले जाने से मना किया।
  • CBI रिमांड खत्म होने के बाद दोनों भेजे गए जेल।
  • समर्थ सिंह को भी अलग वाहन से लाया गया जेल।
  • 16 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे दोनों आरोपी।

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मर्डर केस (Twisha Sharma Death Case) में न्यायिक हिरासत में भेजी गईं पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके निलंबित अधिवक्ता पुत्र समर्थ सिंह मंगलवार शाम भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचे। जेल के मुख्य द्वार पर मीडिया देखकर गिरिबाला सिंह ने वाहन से उतरने से इनकार कर दिया।



गिरिबाला का जेल में विरोध

ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma Death Case) में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत शुरू हो गई है। CBI रिमांड खत्म होने के बाद विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा।



मंगलवार दोपहर करीब 3:39 बजे CBI की टीम गिरिबाला सिंह को टैक्सी कोटा की कार से भोपाल सेंट्रल जेल लेकर पहुँची। जेल के बाहर मीडियाकर्मियों की भीड़ देखकर वह वाहन से उतरने को राजी नहीं हुईं। यह नजारा जेल के मुख्य द्वार पर काफी देर तक बना रहा।



मीडिया से बचने की कोशिश

जेल के नियमों के अनुसार, सभी को मुख्य द्वार पर उतरकर पैदल भीतर जाना होता है। लेकिन गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) ने बाहर खड़े कैमरामैन देखकर आपत्ति जताई।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब कैमरामैन गाड़ी के शीशों से तस्वीर लेने लगे तो उन्होंने हाथ में पकड़ी पानी की बोतल दिखाकर नाराजगी प्रकट की। इसके बाद उन्होंने सीधे जेल परिसर के भीतर गाड़ी ले जाने की माँग कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने जेल अधीक्षक से अनुमति लेने की कोशिश भी की।



जेल प्रशासन ने नहीं मानी बात

जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए वाहन को परिसर के भीतर ले जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद समझाइश के तहत वाहन को मुख्य द्वार के बिल्कुल करीब लगाया गया। तब जाकर गिरिबाला सिंह गाड़ी से बाहर निकलीं और जेल में प्रवेश किया।



भीतर जाते ही वह सीधे जेल अधीक्षक (Jail Superintendent) के कार्यालय की ओर चली गईं। यह पूरा घटनाक्रम वहाँ मौजूद लोगों के लिए अप्रत्याशित था।



समर्थ सिंह भी पहुंचे जेल

गिरिबाला सिंह के जेल में प्रवेश के कुछ देर बाद उनके बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) को भी अलग वाहन से भोपाल सेंट्रल जेल लाया गया। समर्थ सिंह निलंबित अधिवक्ता हैं और ट्विशा शर्मा मौत मामले में सह-आरोपी हैं। वह बिना किसी विरोध के वाहन से उतरे और जेल परिसर में प्रवेश कर गए। मां-बेटे दोनों अब भोपाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में बंद हैं।



16 जून तक न्यायिक हिरासत

विशेष अदालत ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह दोनों को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। CBI ने फिलहाल दोनों की आगे की पुलिस रिमांड नहीं मांगी है।



हालांकि, CBI ने यह भी कहा कि जांच की जरूरत पड़ने पर भविष्य में दोबारा रिमांड आवेदन दिया जा सकता है। ट्विशा शर्मा मौत की जांच (Twisha Sharma Investigation) अभी भी जारी है और CBI इस मामले की परतें एक-एक कर उघाड़ रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ की न्यायिक हिरासत 16 जून तक बढ़ी



ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने 72 घंटे में पूछे 72 सवाल, पति और सास ने खोले कई राज



ट्विशा शर्मा सुसाइड केस गवाह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थ के दोस्तों पर आरोप



ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बंगले पर CBI ने डमी बॉडी से किया सीन रिक्रिएशन





Tags:
  • न्यायिक हिरासत
  • भोपाल सेंट्रल जेल
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह