ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बंगले पर CBI ने डमी बॉडी से किया सीन रिक्रिएशन

Sanjay Dhiman | Jun 01, 2026, 19:04 IST
Share
twisha-sharma-case-cbi-scene-recreation-bhopal
Photograph: (the sootr)

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच टीम ने पूर्व जज के बंगले पर मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की मौजूदगी में पुतले से 3 घंटे तक सीन रिक्रिएशन किया और बयानों का क्रॉस-वेरिफिकेशन किया।

समझें पूरा मामला...

  • CBI ने ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला और समर्थ सिंह से सीन रिक्रिएशन कराया।
  • आरोपियों के बयानों का मिलान और संभावित विरोधाभासों की पहचान की गई।
  • घटनास्थल पर पुतला रखकर घटनाक्रम का पूरा पुनर्निर्माण किया गया।
  • बंगले और आसपास सुरक्षा कड़ी कर जांच निर्बाध रूप से पूरी हुई।
  • चौकीदार और समर्थ सिंह के बड़े भाई भी जांच प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच को नई दिशा मिली है। सोमवार को सीबीआई ने तीन घंटे तक घटना के दिन का सीन रिक्रिएशन किया। इस दौरान दोनों मुख्य आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा का पति समर्थ सिंह भी मौजूद था। सीन रिक्रिएशन के लिए सीबीआई ने ट्विशा के वजन बराबर डमी बॉडी का इस्तेमाल किया।

घटनास्थल पर CBI की कार्रवाई

सुबह चार इमली स्थित CBI क्षेत्रीय कार्यालय से विशेष जांच टीम बागमुगालिया स्थित पूर्व जज के निवास पर पहुंची। आरोपियों के साथ ट्विशा के वजन के बराबर पुतला का इस्तेमाल कर सीन का रिक्रिएशन किया गया। इस दौरान घर के चौकीदार और समर्थ सिंह के बड़े भाई भी मौजूद रहे।

बयानों का क्रॉस‑वेरिफिकेशन

CBI टीम ने आरोपितों से अलग‑अलग और आमने‑सामने बैठाकर पूछताछ की। इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य अब तक दिए गए बयानों का मिलान करना और विरोधाभासों की पहचान करना था। जांच एजेंसी ने घटनास्थल की परिस्थितियों और सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया।

361bf132-941
361bf132-941

सुरक्षा व्यवस्था

पूर्व जज के बंगले और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क रहे, ताकि जांच प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

जांच में आगे की प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, CBI दिनभर दोनों आरोपियों से घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगातार जबाव-तलब करती रही। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीन रिक्रिएशन जैसी प्रक्रिया से मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। साथ ही अदालत में प्रस्तुत होने वाले सबूतों को मजबूत किया जा सकेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की लापरवाही, सबूतों की अनदेखी, सास ने बिना सिम के दिया फोन

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का फैज कुरैशी हत्याकांड पर फैसला सुर्खियों में

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI खोलेगी मौत का राज, इन पांच सवालों का ढूंढ रही जवाब

ट्विशा शर्मा केस: मौत से पहले क्या हुआ था 43 मिनट में? सामने आई सीसीटीवी टाइमलाइन

Tags:
  • CBI
  • वेरिफिकेशन
  • पूछताछ
  • जांच एजेंसी
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा