अमरनाथ में सड़क से फिसली श्रद्धालुओं की बस, एमपी के कई यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

Sourabh Bhatnagar | May 07, 2026, 11:56 IST
Share
mp live news updates Breaking News
mp live news updates Breaking News

मध्य प्रदेश की ताजा घटनाओं और लाइव अपडेट्स के लिए हमारे लाइव ब्लॉग को फॉलो करें। मप्र की राजनीति, खेल, मनोरंजन और अन्य सभी महत्वपूर्ण खबरों की हर मिनट अपडेट्स पाएं।

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस आज, 28 जुलाई की सुबह जम्मू-कश्मीर के गंदरबल जिले में हादसे का शिकार हो गई। हरिगनिवान के एस-मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस में सवार कई श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वे बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद बालटाल से कटरा लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, CRPF, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया और घायलों को तुरंत कंगन के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल पहुंचाया। जिन यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें आगे इलाज के लिए एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया है।

फिलहाल इस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है।



---------

मूंग की पूरी खरीदी और खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन अब सड़क से बढ़कर नर्मदापुरम के सेठानी घाट तक पहुंच गया है।

सोमवार, 27 जुलाई को किसानों ने भोपाल कूच कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस-प्रशासन ने नर्मदापुरम, हरदा, इटारसी, डोलरिया, सिवनी मालवा और पिपरिया समेत कई जगहों पर बैरिकेडिंग और चेकिंग लगाकर किसानों को रोक दिया।

हरदा में 25 और नर्मदापुरम में 14 किसान नेताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया या फिर नजरबंद कर दिया गया। हरदा में पकड़े गए किसानों को अस्थायी जेल में रखा गया है।

भोपाल नहीं पहुंच पाने के बाद बड़ी संख्या में किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। वहां टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

------------------------

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन थाना इलाके में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। NH-44 पर सर मंगनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक यात्री बस में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



------------

राजगढ़ जिले के भीलखेड़ी जोड़ के पास शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। शुजालपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने डैम में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

क्रेन की मदद से निकाली गई कार

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। कार पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी। रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। कार के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। सभी मृतक पास के अरन्या गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



------





NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली से शुरू हुआ सियासी घमासान अब मध्य प्रदेश भी पहुंच गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के समय राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश में भी राजनीति गर्मा गई है।

बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। अब इसके जवाब में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे और विरोध जताएंगे।

कांग्रेस की क्या मांग है?

कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों पर संसद में चर्चा हो और दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए सभी केस और एफआईआर वापस लिए जाएं।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की जाए। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के आमने-सामने आने से भोपाल का सियासी माहौल और गरमा गया है।

-----

राज्यसभा नामांकन रद्द होने के बाद मीनाक्षी नटराजन जबलपुर हाई कोर्ट पहुंचीं है। बता दें कि आज इस मामले में चुनाव याचिका (इलेक्शन पिटीशन) दायर की जा रही है।



-------------------

जबलपुर जिला कोर्ट में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मतदान शुरू होते ही दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप लगा कि नॉन-प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के नाम पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट परिसर में जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई।

बढ़ते हंगामे को देखते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया तुरंत रद्द कर दी। इस फैसले से नाराज वकीलों ने चुनाव अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। हंगामे की वजह से पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रभावित रही। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दोबारा मतदान कब होगा। फिलहाल कोर्ट परिसर में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले से जुड़े आगे के अपडेट का इंतजार है।

ad74a971-f9b
ad74a971-f9b


----------

मूंग खरीदी को लेकर किसानों का हाईवे जाम

बुधवार, 15 जुलाई सुबह आम किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान ग्राम छोटी हरदा के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने पहुंच गए।

किसान सरकार से मूंग की पूरी फसल MSP पर खरीदने, खरीदी केंद्र बढ़ाने और खरीफ-2025 की लंबित फसल बीमा राशि जल्द देने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

किसान यूनियन के नेता राम इनानिया का कहना है कि इस आंदोलन में जिलेभर से करीब 20 हजार किसान शामिल हो सकते हैं। सुबह से ही अलग-अलग गांवों से किसान प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार मूंग की सिर्फ 25 फीसदी खरीदी कर रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले एक हेक्टेयर में 10 से 12 क्विंटल तक मूंग खरीदी जाती थी, लेकिन इस बार उत्पादन ज्यादा होने के बावजूद खरीद की सीमा घटाकर करीब 3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दी गई है।

किसानों की मांग है कि मूंग की पूरी उपज MSP पर खरीदी जाए, जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और खरीफ-2025 की लंबित फसल बीमा राशि जल्द से जल्द किसानों के खातों में जमा कराई जाए।

------------

मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

मुरैना जिले के माता बसैया थाना इलाके में सोमवार, 13 जुलाई की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पारासर की तिबारियां के पास पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं 6 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु बानमौर से ऑटो में सवार होकर भूमिया बाबा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में पारासर की तिबारियां के पास सामने से आ रही पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीन घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

--------

दतिया उपचुनाव में भाजपा का टिकट बदलने के बाद विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता खुलकर विरोध में उतर आए।

शुक्रवार शाम से शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार सुबह तक उग्र हो गया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हालात संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं प्रदर्शनकारियों की तरफ से हुए पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक वाहन को पलट भी दिया गया।

भाजपा कार्यालय में 250 कार्यकर्ता रोके गए

दतिया के बड़ौनकलां में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरती। भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

------

इंदौर में चलती बस में लगी आग

इंदौर के शिप्रा थाना इलाके में गुरुवार, 09 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। हादसा शिप्रा थाने के ठीक सामने हुआ।

जानकारी के मुताबिक, चलते समय बस का एक टायर अचानक फट गया। इसके बाद ड्राइवर ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन टायर फटने के बाद हुए घर्षण से बस के अगले हिस्से में आग लग गई।

बस में बैठे सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, इसलिए कोई भी घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

3cb6b297-68b
3cb6b297-68b


---------------

कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले के मडापट्टना में गुरुवार, 02 जुलाई को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्रेनाइट की खदान में काम चल रहा था, तभी अचानक एक विशाल चट्टान मजदूरों पर आ गिरी।

इस हादसे में मौके पर ही सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें मध्य प्रदेश के 5, छत्तीसगढ़ का 1 और कर्नाटक के यादगीर जिले का 1 मजदूर शामिल है। हादसे में 5 मजदूर घायल हुए हैं, जबकि 4 मजदूर सुरक्षित बच गए। घटना के समय खदान में करीब 16 मजदूर काम कर रहे थे।

खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारी रंगप्पा ने बताया कि खदान मालिक ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायल मजदूरों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने पर सहमति जताई है।

वहीं, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पूरे राज्य में खदानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और नए सुरक्षा दिशा-निर्देश लागू करने के निर्देश दिए हैं।



------------

उज्जैन के दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां काम करने वाली 19 साल की युवती पूजा रजक पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर करीब पांच बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पूजा को उठाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बाद में निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पूरे दवा बाजार इलाके में दहशत फैल गई। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

e933c121-358
e933c121-358


-------



छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ इलाके के खमरा के किशनपुर गांव में कुएं का पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। गांव के करीब 25 से 30 लोगों की तबीयत उस समय बिगड़ गई। जब उन्होंने कुएं का पानी पिया और उसी पानी से नहाया।

बताया जा रहा है कि बुधवार, 24 जून की सुबह ग्रामीण रोज की तरह कुएं से पानी भरकर घर ले गए। कुछ लोगों ने उस पानी को पिया, जबकि कई लोगों ने उससे नहाया भी।

थोड़ी देर बाद लोगों को पानी से अजीब सी बदबू आने लगी। इसके बाद कई ग्रामीणों के हाथ-पैर में खुजली, एलर्जी और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 5 एंबुलेंस गांव भेजी गईं। फिलहाल ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है और पानी की जांच कराई जा रही है।

---------------

बीजेपी मध्यप्रदेश में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 23 जून 2026 को दो अलग-अलग आदेशों के जरिए नई कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्य और कार्यसमिति के 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य नामित किए गए हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट....

4ea2b106-cfa
4ea2b106-cfa






00fcd1ad-713
00fcd1ad-713




e6572aad-df8
e6572aad-df8




------------

इंदौर की 18 साल की नीट अभ्यर्थी निक्की यादव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। निक्की परीक्षा देने के लिए घर से तो निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी के किनारे मिला, जिससे परिवार और पुलिस दोनों हैरान हैं।

निक्की इंदौर के लसूड़िया इलाके की रहने वाली थी। रविवार 21 जून को वह नीट यूजी की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है। वह जल्द घर पहुंच जाएगी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।

उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली मदद

जब देर रात तक निक्की घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें पुलिस से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिली इसलिए उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम तक भी शिकायत पहुंचाई।

इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू की। जांच में निक्की की आखिरी लोकेशन बड़वाह इलाके में मिली। इसी दौरान खरगोन जिले में एक युवती का शव मिलने की सूचना आई। पहचान करने पर पता चला कि वह शव निक्की यादव का ही था।

परिवार के मुताबिक निक्की डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी और लंबे समय से नीट की तैयारी कर रही थी। वह पहले भी परीक्षा दे चुकी थी और इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी।

मौत अभी भी रहस्य

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि निक्की इंदौर से बड़वाह कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल यह पूरा मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। वहीं, परिवार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है और बेटी की मौत से गहरे सदमे में है।

---------------------------------------------------------

छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार, 22 जून की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के पास एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे मजदूर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

----------------------------------------------

साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। मामला समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव से जुड़ा है। इनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री और एक एडिटेड फोटो शेयर की गई थी। शिकायत 11 जून को सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

जांच में इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल के बाद मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले नागेश्वर सिंह बघेल को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने और अन्य लोगों ने मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। पुलिस के मुताबिक, एक अन्य आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से ऑपरेट हो रहा है, जिसकी भी जांच चल रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है। फिलहाल साइबर टीम पूरे नेटवर्क और डिजिटल एंगल की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पोस्ट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

------

रीवा की पद्मधर कॉलोनी स्थित लालता सदन में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार से पांच सदस्यीय टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई कृष्णकांत और सौरभ सोहगौरा के निवास पर की जा रही है। जहां अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की पड़ताल कर रहे हैं।

ईडी की इस अचानक हुई जांच से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। फिलहाल शहर में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

------

बीजेपी की सीनियर नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

वे हरिद्वार से सड़क मार्ग से दिल्ली जा रही थीं, तभी रास्ते में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में उनकी तबीयत खराब हो गई।

हालत बिगड़ने पर उनका काफिला वहीं रोकना पड़ा। पीटीआई के मुताबिक, यह घटना बुधवार की बताई जा रही है जब वे दिल्ली के लिए रवाना थीं।

----

हाल ही में भोपाल के काजीकैंप इलाके से मोहम्मद फराज उर्फ खालिद को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ करने और उसके डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के बाद एटीएस ने बिहार के मधुबनी जिले से इजहार-उल-हक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक इजहार एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाता था। साथ ही पास के एक किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं रहते हैं।

जानकारी के अनुसार फराज और सहारनपुर के नईम अब्दुल्ला से मिले इनपुट के आधार पर इजहार तक पहुंचा गया। जांच में सामने आया है कि वह कथित तौर पर फंडिंग और नेटवर्क बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था और पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था।

गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से ट्रांजिट रिमांड मिला। अब टीम उसे भोपाल लेकर आ रही है।

----------------------------------

भोपाल के बैरागढ़ रोड पर शुक्रवार, 12 जून तड़के अचानक पटाखों के जोरदार धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया। हलालपुरा में सड़क किनारे स्थित एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखे पटाखे फूटने से लगातार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट तक ऊपर उठती दिखाई दीं।

यह दुकान मुख्य सड़क पर होने के कारण दिनभर यहां काफी ट्रैफिक रहता है और आसपास कई वाहन भी खड़े रहते हैं। बाजू में ही पेट्रोल पंप है। राहत की बात यह रही कि आग देर रात लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार सुंदर वन गार्डन के सामने स्थित सोनी पटाखा दुकान में सुबह करीब साढ़े 3 बजे आग लगी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों की दमकलें मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।

----------------------------------

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक विपिन जैन का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें सिर और पैर में चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, वे सरकारी निवास से कांग्रेस दफ्तर जा रहे थे। उनके साथ उनका पीएसओ भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी और एक ऑटो की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ।


---

भोपाल के लालघाटी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इस बिल्डिंग में छह रेस्टोरेंट हैं और आग इन रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई। जल्द ही आग दूसरी मंजिलों तक फैल गई। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज समेत कई छोटी दुकानें भी हैं।

शहर के अलग‑अलग इलाकों से फायर ब्रिगेड की आठ दमकलें और तीन वाटर टैंकर मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार एक गार्ड ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उसने इमारत की खिड़की से धुआं उठता देखा। पहले लगा कि रोज की तरह रेस्टोरेंट का धुआं है, लेकिन जब आग की लपटें दिखीं तो उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया।

दमकलकर्मियों को इमारत के अंदर जाने के लिए कुछ दीवारें तोड़नी पड़ी ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

----------

श्योपुर के बड़ौदा में पलटी बस, तेज आंधी से अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, 17 घायल

श्योपुर जिले के बड़ौदा में 07 जून की देर शाम एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस बड़ौदा से बागल्दा जा रही थी, लेकिन रतोदन के पास अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। हवा इतनी तेज थी कि ड्राइवर बस पर काबू नहीं रख सका और बस सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में लगभग 17 लोग घायल हुए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़े और घायलों को बस से बाहर निकालकर बड़ौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

-------------------------------

भोपाल के ट्विशा डेथ केस में मंगलवार 2 जून को जिला अदालत ने पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की हिरासत बढ़ा दी है।

सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने दोनों को अब 16 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इससे पहले 29 मई को कोर्ट ने उन्हें 5 दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा था। आज उनकी पिछली रिमांड खत्म हो रही थी।

--------------

शहडोल जिले में एक बहुत ही दुखद घटना हुई। यहां एक मां ने किसी वजह से अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक खा लिया। मां और दो छोटी बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ी बेटी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

मामला पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवार गांव का है। अनीता नाम की मां ने बच्चों को खांसी की दवा कहकर कीटनाशक पिलाया और फिर खुद भी जहर निगल लिया।

जैसे ही बड़ी बेटी को तबीयत बिगड़ने लगी वह बाहर आकर पड़ोसियों को पुकारी और सब कुछ बता दिया। पड़ोसियों ने तुरंत चारों को लेकर ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने महिला और दो छोटी बेटियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़ी बेटी इलाज के दौरान दम तोड़ गई।

पुलिस ने मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट भी बरामद किया है।

--------------------------------

भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को CBI ने अदालत में पेश किया। साथ ही उन्हें 2 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया।

दिलचस्प बात यह है कि जिस अदालत में वे कभी न्यायाधीश थीं। अब वहीं उन्हें आरोपी के तौर पर पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान काफी भीड़ जमा हुई थी।

सीबीआई इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह से गहन पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इससे केस के कई नए पहलू सामने आने की उम्मीद है।

-------------------

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई ने सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को कोर्ट में पेश किया है। एजेंसी ने दोनों की 5-5 दिन की रिमांड की मांग की है ताकि उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सके।

गिरिबाला पर सबूतों में छेड़छाड़ का आरोप है। उन्हें लगभग 7 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने 25 मई की रात इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 26 मई को टीम पहली बार गिरिबाला के घर बाग मुगलिया एक्सटेंशन पहुंची और लगभग दो घंटे पूछताछ की।

टीम ने ट्विशा की मौत वाली रात के हालात घर में मौजूद लोगों की गतिविधियां और घटना के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी जुटाई। पहले से ही समर्थ सिंह को सीबीआई रिमांड पर ले चुकी थी।

सीबीआई अब टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके जरिए ट्विशा के आखिरी घंटे का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जाएगा। इससे घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट‑टू‑मिनट समझा जा सकेगा।

---------------------------------------------------

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत केस में अब सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे सीबीआई की टीम सीधे उनके घर पहुंची और उनसे पूछताछ कर रही है।

जांच के दौरान सीबीआई ने घर में हाई‑टेक 3D कैमरा लगाकर पूरा एरिया 360 डिग्री में रिकॉर्ड किया। आसपास के मकानों की लोकेशन भी स्कैन की गई ताकि ये पता चल सके कि घटनास्थल किसी पड़ोसी की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत बुधवार को रद्द कर दी। देर रात कोर्ट ने 17 पन्नों का आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा कि केस की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए आरोपी को कोई राहत देना ठीक नहीं था।

कोर्ट ने ये भी बताया कि निचली अदालत ने केस डायरी (ट्विशा शर्मा सुसाइड केस) और सबूतों की सही तरीके से जांच नहीं की। शव पर चोटों के कई निशान थे, जिनका आरोपी पक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

------

पीथमपुर में गुरुवार, 21 मई को एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग स्क्रैप यार्ड में रखे थिनर और पेंट के ड्रमों से शुरू हुई।

जानकारी के अनुसार उस वक्त फैक्ट्री में 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

a6fce6d9-c13
a6fce6d9-c13




----------

रतलाम @ आमीन हुसैन

कोटा रेल मंडल से एक डरावनी घटना सामने आई है। रविवार सुबह ट्रेन नंबर 12431, त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई।

यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशनों के बीच हुआ। आग इतनी तेज थी कि ट्रेन का थर्ड एसी (3rd AC) और SLR कोच पूरी तरह जल गए। उठती लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

c41b8d03-0b7
c41b8d03-0b7


कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने आग लगने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दुर्घटना राहत ट्रेन (ARME) कोटा से रवाना कर दी गई।

DRM अनिल कालरा समेत रेलवे के आला अधिकारी भारी पुलिस बल और दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों के सामान को दूसरे कोच में शिफ्ट किया जा रहा है।

-----

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KGP12 के चार शावकों की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह मॉनिटरिंग टीम को डेन साइट (मांद) के पास चारों शावकों के शव मिले।

वन विभाग के मुताबिक, शव आंशिक रूप से खाए गए थे, जिससे लगता है कि किसी जंगली जानवर ने इन शावकों को शिकार बनाया हो।

मादा चीता पूरी तरह से स्वस्थ है।

ये शावक 11 अप्रैल 2026 को जन्मे थे और अब लगभग एक महीने के थे। टीम ने उन्हें आखिरी बार 11 मई की शाम जीवित देखा था। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

--- इंदौर के नवलखा इलाके में सोमवार सुबह 5 बसों में आग लग गई, जिसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर तक दिखाई दीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक बस में वेल्डिंग के दौरान आग लगी, जो जल्द ही पांच बसों तक फैल गई। वहां मौजूद लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी, जो गैस सिलेंडर फटने जैसी थीं। हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई। फायर ब्रिगेड की दो दमकल टीमों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के समय 20 से ज्यादा बसें मौके पर खड़ी थीं, जिनको तुरंत हटाया गया, और आसपास के लोग घबराकर बाहर आ गए।
b7cef8f5-655
b7cef8f5-655
======

झांसी-खजुराहो फोरलेन पर डंपर में लगी आग

झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में शनिवार सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि डंपर एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। इससे टोल प्लाजा को भी नुकसान हुआ।

जानकारी के अनुसार बमीठा से छतरपुर की ओर जा रहा डंपर जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचा उसमें अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

डंपर चालक ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कंबल से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते पूरा डंपर जलकर खाक हो गया। डंपर में डस्ट भरी हुई थी।



7d6a2654-8a0f-42ff-a907-b93e9e6d56f6_1778299763985
7d6a2654-8a0f-42ff-a907-b93e9e6d56f6_1778299763985


----------

कांग्रेस गरुवार को प्रदेशभर में किसानों की समस्याओं को लेकर चक्काजाम आंदोलन कर रही है। शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा, ग्वालियर के निरावली तिराहा, इंदौर बायपास, महू और मुरैना समेत कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और हाईवे जाम कर दिया है।

खलघाट से मुरैना तक की दूरी लगभग 580 किमी है, और यहां 7 जगहों पर जाम लगाया गया। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के चलते हजारों लोग और वाहन फंसे हुए हैं। आम लोग, यात्री और शादी में जा रहे परिवारों को भी काफी परेशानी हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रोजवास टोल प्लाजा पहुंचकर कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है, और अगर जरूरत पड़ी तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने ये भी आरोप लगाया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, और स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।

तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। परमार ने बताया कि तराना और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी की।

6d54a934-b53
6d54a934-b53




-----

मध्य प्रदेश में आज (7 मई) कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन किया है। पार्टी ने आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (NH 52) पर चक्काजाम कर दिया है। यह चक्काजाम प्रदेश के सात अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस चक्काजाम का असर इंदौर पर भी पड़ा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बायपास पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। वहीं, उज्जैन के कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मक्सी के पास हाईवे पर निकले हैं।

इन 17 जिलों में असर

हाईवे जाम होने के कारण यात्री बसों और मालवाहक ट्रकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र ये जिले हैं:

क्षेत्रजिले
ग्वालियर-चंबलमुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर
मालवा-निमाड़शाजापुर, देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन
भोपाल क्षेत्रसीहोर, विदिशा, रायसेन, भोपाल

इंदौर में एंबुलेंस और बारात फंसी

इंदौर में कांग्रेस के चक्काजाम के कारण ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस और एक बारात की तस्वीरें सामने आई हैं। कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मिलकर एंबुलेंस को जाम से निकाला, जबकि जाम में फंसी बारात को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। इन घटनाओं ने प्रदर्शन के दौरान उठने वाली समस्याओं को उजागर किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों कर रहे प्रदर्शन

कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में किसानों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और सरकार ने उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, खाद, बीज और अन्य सुविधाएं मिलतीं, तो उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

कांग्रेस की मांग: किसानों के अधिकार

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन (farmers protest) के दौरान कहा कि उनकी मुख्य मांग गेहूं की तौल समय पर करवाना है, साथ ही किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करना है। पार्टी का मानना है कि सरकार ने किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

  • गेहूं खरीदी में अव्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए।
  • स्लॉट बुकिंग की अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
  • खरीदी में देरी से हुए नुकसान की भरपाई किसानों को की जाए।
  • किसानों को उनकी उपज का पूरा और न्यायसंगत मूल्य सुनिश्चित किया जाए।

कांग्रेस नेताओं का बयान

गुना में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे अशोकनगर विधायक हरीबाबू राय ने भी किसानों की समस्याओं (Congress protest) पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल सही मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही है, जिससे वे अपने कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।

किसानों की स्थिति: सत्यनारायण पटेल की प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि उनकी मुख्य मांग गेहूं की समय पर तौल करना और किसानों को खाद, बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसी सुविधाएं सही तरीके से देना है।

उन्होंने ये भी कहा कि आज के समय में देश और मध्य प्रदेश में किसान और खेतिहर मजदूर (कांग्रेस आंदोलन) सबसे ज्यादा परेशान हैं। देश की अर्थव्यवस्था में आजादी से लेकर अब तक किसानों का सबसे बड़ा योगदान रहा है, लेकिन फिर भी उन्हें उनका हक और अधिकार नहीं मिल रहा।

क्या बोले बीजेपी विधायक अरुण भीमावद

शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हित में कोई नीति नहीं बनाई है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, और कांग्रेस का यह आंदोलन केवल लोगों को परेशान करने के लिए है। कूनो चीता न्यूज

ये खबरें भी पढ़ें....

एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में आज सड़क पर उतरेगी पार्टी, नेशनल हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन

News Strike : दलित और अल्पसंख्यक इंजीनियरिंग से सत्ता तक पहुंचे थलापति विजय! मप्र का रुख करेंगे तो कांग्रेस-बीजेपी का क्या होगा ?

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल के संबंधों पर तंज

महिला आरक्षण पर MP में सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार, खंडेलवाल का आक्रोश अभियान

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • कूनो नेशनल पार्क
  • Congress protest
  • farmers protest
  • कूनो
  • दतिया
  • सत्यनारायण पटेल
  • कांग्रेस आंदोलन
  • कूनो चीता न्यूज
  • दतिया उपचुनाव
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब