/sootr/media/media_files/eYw8hq8dO4UxBGmxNhqy.jpg)
Ujjain BJP Leader Firing Case : मध्य प्रदेश के उज्जैन में रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने भाजपा नेता प्रकाश यादव को गोली मार दी। गोली छाती में दायीं तरफ लगी। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार हो गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बच्चों के पुराने विवाद में झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर ही रही थी, इसी दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से प्रकाश यादव पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के सामने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट के नगर संयोजक व बिल्डर प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था।
जिसकी सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची। दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी।
अब खतरे से बाहर हैं बीजेपी नेता
घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल यादव को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया है। बता दें कि आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता व बिल्डर प्रकाश यादव का आसपास में ही मकान है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक