उज्जैन में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने की तारीफ तो सीएम मोहन यादव बोले- बढ़ भी रहा है टूरिज्म

Sandeep Kumar | Aug 27, 2025, 19:23 IST
cm-mohan-yadav
उज्जैन में आयोजित द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने बढ़ते पर्यटन पर भी चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

उज्जैन में आयोजित द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन ‘रूह Mantic’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने राज्य में बढ़ते पर्यटन पर भी जोर दिया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। इस विकास के साथ मध्य प्रदेश का पर्यटन भी बढ़ रहा है।



पर्यटन में मध्य प्रदेश की नई पहचान

सीएम मोहन यादव ने पर्यटन में मध्य प्रदेश की बढ़ती सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पहले जितने लोग सालभर में आते थे, उतने लोग अब एक से डेढ़ हफ्ते में उज्जैन पहुंच जाते हैं। यह संकेत है कि मध्य प्रदेश का पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश अब “हार्ट ऑफ इंक्रेडिबल इंडिया” बन गया है। राज्य के पास पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।



7a3e43e1-7ac


ये भी पढ़ें...खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े



गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य के पर्यटन में हो रहे सुधार की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के टूरिज्म सेक्टर में कभी सबसे अच्छी निवेश नीति थी, लेकिन अब मध्य प्रदेश ने उसे पीछे छोड़ दिया है। शेखावत ने यह भी कहा कि अब राज्यों के बीच गला काट प्रतिस्पर्धा हो रही है। मध्य प्रदेश ने इस प्रतिस्पर्धा में अपने कदम मजबूती से रखा है।



ये भी पढ़ें...एमपी में शिक्षकों की डेटा लीक होने की आशंका, लगातार आ रहे हैं कॉल, मिल रही है धमकी



क्या बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ?

55e8400f-ae4


मध्य प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि

मुख्यमंत्री यादव ने भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक महत्वता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ने 2000 साल तक आक्रमण और 200 साल की गुलामी को सहा, लेकिन आज भी यह समृद्ध और जीवित है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत ने दुनिया को सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक परंपराओं की ओर प्रेरित किया है।



ये भी पढ़ें...एमपी के स्कूलों का चौंकाने वाला आंकड़ा, 14 साल में गायब हो गए 50 लाख छात्र, इधर सहायता राशि लगातार हुई जारी



तीर्थाटन की पुरानी परंपरा

मुख्यमंत्री ने कहा, भारत में तीर्थाटन की लंबी परंपरा रही है। आज से ढाई हजार साल पहले जब दुनिया अपना अस्तित्व खोज रही थी, तब भारत में तीर्थाटन की प्रथा थी। उन्होंने भारतीय संत आदि शंकराचार्य की यात्रा का उदाहरण दिया, जिन्होंने केरल से पर्सिया तक यात्रा की और भारतीय संस्कृति को दुनिया में फैलाया।



4d02c75c-d66


भारत का सांस्कृतिक पुनर्निर्माण

सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक पुनर्निर्माण पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण अब बदल चुका है। आज देशवासियों ने अपनी परंपरा और संस्कृति पर गर्व करना शुरू कर दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।



9b2368be-da1


प्रयागराज महाकुंभ और तीर्थ यात्रा

सीएम यादव ने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण दिया, जहां भारत की सभी धार्मिक जातियां और संप्रदाय एक मंच पर आए। उन्होंने कहा कि यह भारत की आध्यात्मिक परंपराओं का विश्व शांति का संदेश देने का उदाहरण है। यादव ने बताया कि अतीत में जब इंफ्रास्ट्रक्चर का इतना विकास नहीं था, तब भी लोग केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे तीर्थ स्थलों पर यात्रा करने जाते थे।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • पर्यटन
  • भारतीय संस्कृति
  • प्रयागराज महाकुंभ