उज्जैन में 'पुष्पा' वाले लाल चंदन की खेती, सिंहस्थ में महाकाल के अभिषेक के लिए तैयार
पुष्पा फिल्म में जिस लाल चंदन की तस्करी की कहानी ने देशभर में हलचल मचाई थी, वही चंदन अब उज्जैन की धरती पर लहलहा रहा है। फिल्म के जरिए जब इस कीमती और दुर्लभ लकड़ी की तस्करी और उसकी कीमत को दर्शाया गया था, तो यह विषय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया। लेकिन अब, यही लाल चंदन उज्जैन में वन विभाग की एक पहल के तहत उगाया जा रहा है। 2022 में वन विभाग ने उज्जैन के उदयन रोड पर 1.74 हेक्टेयर भूमि पर चंदन के 600 पौधे लगाए थे, जिनकी ऊंचाई अब 6 से 7 फीट तक पहुंच चुकी है। इस चंदन वन का उद्देश्य न केवल चंदन की खेती को बढ़ावा देना है, बल्कि यह भविष्य में धार्मिक और औद्योगिक उपयोग के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
लाल चंदन और उसकी खेती का महत्व
चंदन के पौधों की देखभाल और उगाने की प्रक्रिया
चंदन के पौधे उगाने के लिए विशेष ध्यान और सही प्रकार की मिट्टी की आवश्यकता होती है। उज्जैन के विक्रमनगर रोड पर वन भूमि का चयन किया गया। यहां पहले भूमि की जुताई कर समतल किया गया, और फिर एक महीने तक उसे खुले में छोड़ दिया गया ताकि मिट्टी तैयार हो सके। इसके बाद, पौधे लगाने के लिए 2 बाय 2 मीटर के गड्ढे बनाए गए, और इन गड्ढों में लाल तुंवर की बुवाई की गई।
इसके बाद, इन पौधों के अच्छे विकास के लिए नीम खली, केंचुआ खाद और जीवा अमृत का इस्तेमाल किया गया, जो गुड़, गौमूत्र, और बेसन से तैयार किया गया था।
ये भी खबर पढ़े... नीमच में 40 लाख की 270 किलो चंदन की लकड़ी जब्त, 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष तैयारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक