साधु से मारपीट और अभद्रता पर भड़की कांग्रेस, अरुण यादव ने कहा- बीजेपी के राज में सुरक्षित नहीं साधु-संत

Vikram Jain | Sept 07, 2024, 19:56 IST
Share
Ujjain Sadhu assault case Arun Yadav targets BJP
Ujjain Sadhu assault case Arun Yadav targets BJP

मध्‍य प्रदेश के नागदा में साधु से मारपीट और लंगोट उतारने के मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। यादव ने एक्स पर साधु का वीडियो भी अपलोड किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिला से रेप कांड ( ujjain rape case) के बाद अब नागदा में साधु से मारपीट और लंगोट उतारने का मामला सामने आया है। मामले में कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का सनातन विरोधी चेहरा फिर सामने आया है। बीजेपी के राज में अब साधु - संत भी सुरक्षित नहीं हैं।

बीजेपी नेता के भाई पर लंगोट उतारने का आरोप

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण सुभाषचंद्र यादव ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी का सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। बीजेपी के राज में अब साधु संत भी सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी नेता पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत के भाई लक्ष्मण शेखावत और विक्की शुक्ला ने उज्जैन के नागदा में साधु गोपाल दास की लंगोट उतारकर नग्न किया एवं उसके बाद मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अरुण यादव ने अपलोड किया साधु का वीडियो

अरुण यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो भी अपलोड किया है। वीडियो में मारपीट के शिकार साधु बता रहे हैं कि कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन लोगों ने महंत के आश्रम में जाने से रोका साथ ही पूछताछ कर अभद्रता की गई। आरोपी कभी कहते गायत्री मंत्र बताओ तो कभी कहते राम मंत्र बताओ। इस पर साधु कहते हैं कि मैं कुछ नहीं जानता... इसके दो घंटे तक रोका गया और मारपीट की गई। साथ ही साधू ने मारपीट करने वालों के उनके नाम बताए हैं।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ujjain rape case
  • उज्जैन रेप केस
  • Arun Yadav
  • Ujjain Sadhu assault case
  • नागदा साधु से मारपीट मामला
  • नागदा में साधु की लंगोट उतारी
  • पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव
  • बीजेपी सनातन विरोधी
  • अरुण यादव का बीजेपी पर हमला
  • साधु को नग्न करने का मामला
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण सुभाषचंद्र यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा