उज्जैन सिंहस्थ से पहले पंडे-पुजारी और ड्राइवर सीखेंगे मेहमाननवाजी के गुर

Aman Vaishnav | Jun 22, 2026, 10:15 IST
Share
उज्जैन सिंहस्थ 2028
उज्जैन सिंहस्थ 2028

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन के पंडों, पुजारियों और ड्राइवरों को मेहमाननवाजी की खास ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग ग्वालियर का IITTM संस्थान देगा। इसमें रहने-खाने की मुफ्त सुविधा के साथ हर दिन 500 रुपए का वजीफा भी मिलेगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं।
  • इस बार शहर के पंडे-पुजारी और ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का व्यवहार भी बदलेगा।
  • एमपी टूरिज्म बोर्ड और IITTM Gwalior मिलकर इन्हें ट्रेनिंग देंगे।
  • पहले चरण में एक हजार लोगों को ट्रेन किया जाएगा।
6d1bf47f-ead
6d1bf47f-ead


सिंहस्थ में हर बार लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। कई बार श्रद्धालुओं को पंडों के रूखे व्यवहार का सामना करना पड़ता है। ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों की मनमानी की शिकायतें भी आती रही हैं। इस बार प्रशासन इस समस्या को जड़ से सुलझाना चाहता है।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM – Indian Institute of Tourism and Travel Management) को यह जिम्मा सौंपा है। संस्थान पंडों, पुजारियों और ड्राइवरों को मेहमाननवाजी का प्रशिक्षण देगा। ट्रेनिंग के दूसरे चरण में यह कार्यक्रम पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा।

4d884793-0c8
4d884793-0c8


क्या सीखेंगे पंडे-पुजारी

ट्रेनिंग में पंडा बाबाऔर पुजारियों को कई जरूरी बातें सिखाई जाएंगी। श्रद्धालुओं से विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार कैसे करें यह सिखाया जाएगा। गुस्से या तनाव की स्थिति में धैर्य बनाए रखने का अभ्यास कराया जाएगा।

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद कैसे करें यह भी सिखाया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के सही तरीके बताए जाएंगे। श्रद्धालुओं को सही जानकारी और स्पष्ट मार्गदर्शन देने का प्रशिक्षण भी मिलेगा।

3bc396ea-035
3bc396ea-035


फील्ड विजिट से सीखेंगे

संस्थान की डायरेक्टर मोनिका प्रकाश के अनुसार प्रतिभागियों को IITTM परिसर में ही ठहराया जाएगा। उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम भी कैंपस में होगा। प्रतिभागियों को फील्ड विजिट पर भी ले जाया जाएगा। इससे वे वास्तविक परिस्थितियों को बेहतर समझ सकेंगे।

ड्राइवरों की ट्रेनिंग में क्या होगा खास

ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए भी अलग प्रशिक्षण तय किया गया है। उन्हें फर्स्टएड और सुरक्षित ड्राइविंग सिखाई जाएगी। यात्रियों से मुस्कुराकर बात करना भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा।

सही किराया लेना और पारदर्शिता रखना सिखाया जाएगा। GPS और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल भी बताया जाएगा। हादसे की स्थिति में तुरंत मदद कैसे करें यह भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा होगा। शहर के प्रमुख स्थलों की जानकारी भी ड्राइवरों को दी जाएगी।

4ee74dab-90c
4ee74dab-90c


रोज मिलेगा स्टाइपेंड

ट्रेनिंग के दौरान कई प्रतिभागियों का रोजाना काम बंद रहेगा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसकी भरपाई के लिए सरकार हर प्रतिभागी को रोजाना भत्ता देगी। यह राशि 400 से 500 रुपए प्रतिदिन तय की गई है।

संस्थान के विशेषज्ञ अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण देंगे। इनमें व्यवहार कौशल, आपदा प्रबंधन और संवाद जैसे विषय शामिल होंगे। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

क्यों जरूरी है यह पहल

उज्जैन सिंहस्थ 2028जैसे बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं का अनुभव बहुत मायने रखता है। एक भी बुरा अनुभव पूरे आयोजन की छवि बिगाड़ सकता है। प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालु यहां से सिर्फ अच्छी यादें लेकर जाएं।

इस तरह की ट्रेनिंग पहली बार इस स्तर पर कराई जा रही है। अगर यह सफल रहती है, तो आगे के बड़े आयोजनों में भी इसे लागू किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सिंहस्थ से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया होल्डिंग एरिया, भीड़ से मिलेगी राहत

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए अधिकारियों की बैठक, श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ट्रैफिक और मोबिलिटी प्लान

उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान

एक नहीं, पूरे दो महीने सजेगा उज्जैन सिंहस्थ 2028, देखें शाही स्नान की पूरी डिटेल

Tags:
  • IITTM
  • IITTM Gwalior
  • पुजारी
  • सिंहस्थ 2028
  • पंडा
  • एमपी टूरिज्म बोर्ड
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा