उज्जैन बनेगा MP का औद्योगिक केंद्र: 35 कंपनियां करेंगी निवेश, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार

Aman Vaishnav | Aug 29, 2025, 17:36 IST
उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। इसमें कई बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी और एक आधुनिक स्मार्ट टाउनशिप बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे शहर का आर्थिक और औद्योगिक विकास होगा।
1 8 उज्जैन बनेगा मध्य प्रदेश का औधोगिक हब
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (11)

उज्जैन में विक्रम उद्योगपुरी का दूसरा फेज शुरू हो गया है। यहां कई कंपनियां निवेश करेंगी और एक स्मार्ट टाउनशिप भी बनाई जाएगी जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

2 8 सात गांवों में विकास
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (9)

नरवर, मुंजखेड़ी, माधोपुर, कड़छा, गवाड़ी, चेनपुर हंसखेड़ी और पिपलोदा द्वारकाधीश जैसे सात गांवों में विकास होगा। यहां 346.178 हेक्टेयर जमीन पर एक नई इंडस्ट्री की नगरी बनाई जाएगी।

3 8 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (10)

इस परियोजना से 20 हजार से ज्यादा युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। यहां सिर्फ उद्योग नहीं, बल्कि एक आधुनिक टाउनशिप भी बनाई जाएगी।

4 8 स्मार्ट टाउनशिप का निर्माण
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (12)

स्मार्ट टॉउनशिप में फैक्ट्रियों के साथ स्कूल, अस्पताल और कॉलोनियां बनाई जाएंगी। इस वजह से यह इलाका स्मार्ट सिटी की तरह विकसित होगा।

5 8 35 कंपनियां करेंगी निवेश
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (13)

उज्जैन विक्रम उद्योगपुरी में 35 कंपनियों ने निवेश करने में रुचि दिखाई है, और अब तक 6857 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे क्षेत्र में बड़े विकास की उम्मीद है।

6 8 प्रमुख कंपनियों के निवेश
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (14)

कुछ प्रमुख कंपनियों ने निवेश करने का फैसला किया है, जैसे अडानी सीमेंट्स (3500 करोड़), वीई कमर्शियल व्हीकल्स (1500 करोड़), और अलकेम इंडिया (600 करोड़)। इसके अलावा और भी कंपनियां निवेश करेंगी।

7 8 अडानी की 3500 करोड़ की फैक्ट्री
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (16)

अडानी ग्रुप उज्जैन में 3500 करोड़ रुपए की सीमेंट फैक्ट्री खोलने जा रहा है, (गौतम अडानी) जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अन्य कंपनियों को निवेश करने के लिए आकर्षित करेगा।

8 8 दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
शराब वाले बयान पर बुरे फंसे पटवारी (15)

विक्रम उद्योगपुरी का कुल क्षेत्रफल फेज-2 के बाद 2300 एकड़ से ज्यादा हो जाएगा। यह इलाका दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।