उमा भारती से मिले यूपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- कलश यात्रा में पुलिस ने की बर्बरता

Sourabh Bhatnagar | Apr 09, 2025, 12:41 IST
THESOOTR
यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व सीएम उमा भारती से मुलाकात की और 20 मार्च को रामकथा की कलश यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पर चर्चा की।

यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व सीएम उमा भारती से मिलने भोपाल पहुंचे। उमा भारती ने उनसे 20 मार्च को रामकथा की कलश यात्रा में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और पूरे विवाद की जानकारी ली। इस मुलाकात के बाद नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी व्यथा व्यक्त की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में उनसे अब तक कोई चर्चा नहीं की है।



उमा भारती ने किया ट्ववीट



उमा भारती ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, लोनी में जो घटा है वह मुझे दुखद लगा। मुझे नंदकिशोर गुर्जर से जानकारी हुई है कि गुर्जर समाज के लोग इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं और उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। मैंने उन्हें शांतिपूर्वक मुद्दे का समाधान करने की सलाह दी और कहा कि वे दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित करें।



खबर यह भी...सौरभ शर्मा केस में उमा भारती ने कहा - अगर सिपाही के पास इतना पैसा, तो बाकी के पास कितना होगा



जानें क्या है पूरा विवाद

यूपी के सीएम मिले ही नहीं

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक उनसे इस मामले पर कोई बात नहीं की। उन्होंने बताया, यह दुखद है कि इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। 20 मार्च को मुझे जानकारी मिली थी कि पुलिस दंगा भड़काने की कोशिश कर रही है। मुझे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इसे संज्ञान में लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।



खबर यह भी...MP के 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, उमा भारती की मां का स्कूल भी शामिल



संगठन और पार्टी पर भी उठाए सवाल

गुर्जर ने आरोप लगाया कि पार्टी और संगठन ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझसे नोटिस लिया है और कारण पूछा है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर यह मामला सच में गंभीर था तो मुझे और पार्टी नेतृत्व को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी।”



मुख्य घटनाक्रम की टाइमलाइन:

  • 20 मार्च – गाजियाबाद के लोनी में रामकथा की कलश यात्रा पुलिस द्वारा रोकी गई। पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला दिया, और महिलाओं और रामभक्तों के साथ मारपीट की।
  • 23 मार्च – विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाए कि पुलिस ने उनके और उनके समर्थकों के कपड़े फाड़े।
  • 7 अप्रैल – नंदकिशोर गुर्जर भोपाल पहुंचे और पूर्व सीएम उमा भारती से मुलाकात की। उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की और योगी सरकार से समाधान की उम्मीद जताई।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Uma Bharti
  • UP News
  • गाजियाबाद
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • गाजियाबाद न्यूज