MP के 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, उमा भारती की मां का स्कूल भी शामिल

Siddhi Tamrakar | Feb 04, 2025, 16:00 IST
Share
uma bharti
uma bharti

टीकमगढ़ में शिक्षा विभाग ने 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मां का स्कूल 'माता बेटी बाई' भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शिक्षा विभाग ने 16 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इन स्कूलों में खेल मैदान, प्रयोगशाला (लैब), टॉयलेट और लाइब्रेरी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव पाया गया। जिन स्कूलों की मान्यता खत्म हुई है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मां द्वारा स्थापित माता बेटी बाई हायर सेकंडरी स्कूल भी शामिल है।

खबर यह भी- मान्यता रद्द कॉलेज में छत्तीसगढ़ सरकार दे रही एडमिशन, सैकड़ों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

उमा भारती के परिवार से जुड़ा स्कूल भी प्रभावित

रद्द किए गए स्कूलों की सूची में बड़ागांव धसान में स्थित माता बेटी बाई हायर सेकंडरी स्कूल भी शामिल है। इस स्कूल का संचालन उमा भारती के भाई हर्बल सिंह लोधी कर रहे थे। शिक्षा विभाग द्वारा की गई जांच में स्कूल में अनिवार्य सुविधाओं की कमी पाई गई, जिसके चलते इसकी मान्यता समाप्त कर दी गई।
खबर यह भी- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग छात्रों के कॅरियर से खिलवाड़, मान्यता रद्द कॉलेजों में सरकार ही दे रही एडमिशन

55 हजार छात्रों का भविष्य संकट में

इन 16 स्कूलों में लगभग 55 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे थे। मान्यता रद्द होने से इन छात्रों की पढ़ाई बाधित हो सकती है, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है। सभी स्कूल 12वीं क्लास तक संचालित होते थे, लेकिन अब छात्रों को नए स्कूलों में एडमिशन लेना होगा।

खबर यह भी- भोपाल में मासूम से दरिंदगी के बाद स्कूल की मान्यता रद्द, फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने की तैयारी

किन कारणों से रद्द हुई मान्यता?

नियमों के मुताबिक, हर हायर सेकंडरी स्कूल में छात्रों के लिए पर्याप्त खेल का मैदान, लैब, लाईब्रेरी और साफ-सुथरे टॉयलेट होने चाहिए। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने जब इन स्कूलों का निरीक्षण किया, तो आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी पाई गई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. आठया ने रिपोर्ट तैयार कर संयुक्त संचालक (J.D.) सागर को भेजी। उनकी सिफारिश के आधार पर इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई।

खबर यह भी-इलेक्टोरल बांड को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी की मान्यता रद्द करने की मांग

गली-मोहल्लों में संचालित हो रहे थे स्कूल

रद्द किए गए सभी स्कूल टीकमगढ़ जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित थे। इनमें से कुछ स्कूल गली-मोहल्लों में बिना सही संसाधनों के चल रहे थे। शिक्षा विभाग ने साफ किया कि मान्यता प्राप्त करने और बनाए रखने के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना अनिवार्य है।

किन स्कूलों की मान्यता रद्द हुई?

शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिन स्कूलों की मान्यता रद्द हुई है, उनमें शामिल हैं:

  • सरोज हायर सेकंडरी स्कूल, टीकमगढ़
  • माता बेटी बाई हायर सेकंडरी स्कूल, बड़ागांव धसान
  • सूर्य सागर दिगंबर स्कूल
  • श्री राम बालसंस्कार
  • हनुमत हाई स्कूल
  • जी.एल. व्यास कान्वेंट स्कूल
  • टीकमगढ़ पब्लिक स्कूल
  • बालाजी पब्लिक हाई स्कूल, कुंडेश्वर
  • कल्पना हाई स्कूल, पलेरा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • उमा भारती
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़
  • स्कूल मान्यता रद्द
  • मध्यप्रदेश का शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में