जब तक मैं जिंदा हूं समाज की सेवा में लगी रहूंगी: उमा भारती

Sandeep Kumar | Mar 20, 2026, 22:10 IST
umabharti
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जीवित हैं, राजनीति करती रहेंगी और समाजसेवा का कार्य करती रहेंगी।

News in Short

  • उमा भारती ने कहा कि वह जीवनभर राजनीति और समाजसेवा करती रहेंगी।
  • वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उमा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
  • उमा ने कहा, जब तक मैं जिंदा हूं, राजनीति करूंगी और समाज सेवा करूंगी।
  • उमा ने जनता से आशीर्वाद की अपील की और कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने पर भी संघर्ष करेंगी।

News in detail

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती ने एक बार फिर अपने राजनीतिक जीवन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह जीवनभर राजनीति और समाजसेवा करती रहेंगी। उमा ने टीकमगढ़ शहर के गर्ल्स कॉलेज में आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में उमा भारती ने मंच से कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक राजनीति करूंगी और समाज की सेवा में लगी रहूंगी। इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उमा ने कहा, मेरे पास तीन चीजें हैं - वाणी , कान , और आंख, जब तक ये हैं, तब तक मैं आपके लिए संघर्ष करती रहूंगी।



MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 126 पदों पर भर्ती, ये पद हैं शामिल



जनता से आशीर्वाद की अपील

उमा भारती ने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोगों में से एक भी व्यक्ति मेरे साथ खड़ा रहेगा, तो लगेगा कि मैं अकेली नहीं हूं। उन्होंने जनता से यह भी कहा कि यदि वह चलने में असमर्थ होती हैं, तो लोग उन्हें उठाकर बैठा सकते हैं। उमा ने अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि वह अवंती बाई लोधी के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



राजनीति में सक्रियता का संकल्प

उमा भारती ने इस कार्यक्रम में बताया कि राजनीति सिर्फ सत्ता प्राप्ति का रास्ता नहीं है, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में रहकर समाज सेवा करती रहेंगी और जब तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सक्रिय राजनीति में भाग लेंगी।



उमा भारती ने यह भी बताया कि उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से पूरी तरह ठीक नहीं है। लेकिन इसके बावजूद उनका राजनीतिक जीवन और समाज सेवा लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य संकट को लेकर जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि उनके पास इच्छाशक्ति है, जिससे वह आगे बढ़ सकती हैं।



एमपी में रिटायरमेंट पर वेतन से ज्यादा की रिकवरी, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा इंक्रीमेंट का लाभ



एमपी की कंपनी देशभर के सबसे बड़े लोन डिफॉल्टरों में शामिल, दो ने डकारे 8 हजार 349 करोड़



वीरांगना अवंती बाई लोधी को नमन

इस कार्यक्रम की शुरुआत में उमा भारती ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अवंती बाई के साहस, बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उमा ने यह भी कहा कि अवंती बाई के आदर्शों को अपनाकर समाज और देश को मजबूत बनाया जा सकता है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • उमा भारती
  • टीकमगढ़
  • अवंती बाई लोधी
  • भाजपा