एमपी में रिटायरमेंट पर वेतन से ज्यादा की रिकवरी, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा इंक्रीमेंट का लाभ
Aman Vaishnav | Mar 20, 2026, 11:35 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्य प्रदेश में सरकारी सिस्टम का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों से लाखों की रिकवरी निकाली जा रही है। कई मामलों में तो वसूली की रकम कुल मिले वेतन से भी ज्यादा है।
मध्य प्रदेश में कई अफसरों और कर्मचारियों को उनकी नौकरी के दौरान उतना वेतन नहीं मिला, जितनी रिकवरी रिटायरमेंट के बाद की गई। ये रिकवरी 2 लाख 50 हजार रुपए से लेकर 25 लाख तक की है। इन मामलों में कोर्ट भी अपना फैसला दे चुका है। साथ ही सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है कि विभाग इस बारे में कार्रवाई करके इसे हल करें।
दरअसल 2 हजार 500 से ज्यादा ऐसे मामले हैं जो 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों के हैं। इसमें यह साफ है कि जब कर्मचारी ने पूरे साल में 364 दिन काम किया हो और उसकी रिटायरमेंट बस अगले दिन हो, तो उसे वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) का लाभ मिलना चाहिए लेकिन ये लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है।
हालात ये हैं कि वित्त विभाग के संयुक्त संचालक ने कर्मचारियों का वेतन तय किया, लेकिन उसी विभाग के पेंशन अफसरों ने इसे गलत मानते हुए उनसे पैसे की रिकवरी शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि रिकवरी का मामला अभी तक हल नहीं हो पाया है। इससे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
अक्टूबर 2024 में मंडला जिले के डॉ. सुनील बहल रिटायर होने वाले थे, लेकिन जुलाई 2024 में इनकी 25 लाख रुपए की रिकवरी निकाली गई थी। रिकवरी का कारण यह बताया गया कि उनका वेतन निर्धारण ज्यादा हो गया था। इसके खिलाफ डॉ. सुनील बहल ने कोर्ट में रिट याचिका (क्रमांक 43853/2025) दायर की है।
हाईकोर्ट ने रिट याचिका क्रमांक 815/2017 में मप्र राज्य बनाम जगदीश प्रसाद दुबे के मामले का निराकरण करते हुए कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के तहत राज्य सरकार को सभी रिकवरी मामलों की जांच करनी चाहिए।
कोई राशि गलत तरीके से वसूली गई है, तो उसे 6 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस किया जाए। इसके अलावा कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया था कि दिसंबर 2024 तक सभी रिकवरी मामलों का निपटारा किया जाए।
इंजीनियर एसआर अग्रवाल 2015 में सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी भी 2 लाख 48 हजार रुपए की रिकवरी की गई थी। इसकी वजह उनके वेतन निर्धारण को बताया गया था। इस रिकवरी के खिलाफ उन्होंने याचिका (क्रमांक 4633/2017) दायर की थी। हाईकोर्ट ने 8 मई 2024 को इस मामले का निपटारा कर दिया था, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि जो कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होते हैं, उन्हें इंक्रीमेंट का फायदा देकर उनकी पेंशन तय की जाए। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी कुछ मामलों में कर्मचारियों के पक्ष में आदेश दिए थे।
इन मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 15 मार्च 2024 को नया आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जिनके पक्ष में कोर्ट के आदेश आए हैं, उन्हें एक काल्पनिक इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा।
इसके बाद इन मामलों की संख्या बढ़ गई और करीब 2500 मामले कोर्ट में पहुंच गए थे। फिर सरकार ने 18 नवंबर 2024 को एक और संशोधित आदेश जारी किया था। इस आदेश में यह कहा गया था कि 30 या 31 जून को रिटायर हुए सभी कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट दिया जाएगा। इसमें यह शर्त भी रखी गई थी कि 1 मई 2023 से पहले का बकाया नहीं दिया जाएगा।
हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद भी अब तक किसी भी कर्मचारी को यह इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिला है। सरकार का आदेश तो दूर की बात कोर्ट के फैसले पर तर्क है कि विभागों से स्वीकृति ली जा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को DA एरियर नवंबर से पहले, 38 हजार तक मिलेंगे
MP में NHM कर्मचारियों के वेतन पर बड़ी खबर : अब बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगी सैलरी
8 लाख कर्मचारियों को झटका: 8वें वेतन आयोग पर सरकार का फैसला, सरकार का वेतन समिति पर 'नो'
एमपी न्यूज: 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार
कर्मचारियों को नहीं मिल रहा बकाया भुगतान
हालात ये हैं कि वित्त विभाग के संयुक्त संचालक ने कर्मचारियों का वेतन तय किया, लेकिन उसी विभाग के पेंशन अफसरों ने इसे गलत मानते हुए उनसे पैसे की रिकवरी शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि रिकवरी का मामला अभी तक हल नहीं हो पाया है। इससे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
वित्त विभाग के सचिव राजीव रंजन मीणा का कहना है कि, जब आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं तो उनका पालन करना चाहिए। जो भी ऐसे मामलों में शामिल हैं उनका परीक्षण कराकर इसका समाधान किया जाएगा।
25 लाख की रिकवरी निकाली गई
राज्य सरकार सभी रिकवरी मामलों की जांच करे
कोई राशि गलत तरीके से वसूली गई है, तो उसे 6 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस किया जाए। इसके अलावा कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया था कि दिसंबर 2024 तक सभी रिकवरी मामलों का निपटारा किया जाए।
एसआर अग्रवाल की 2 लाख की रिकवरी
इंक्रीमेंट का फायदा देकर पेंशन तय
इन मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 15 मार्च 2024 को नया आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जिनके पक्ष में कोर्ट के आदेश आए हैं, उन्हें एक काल्पनिक इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा।
फैसले के बाद भी नहीं मिला इंक्रीमेंट
हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद भी अब तक किसी भी कर्मचारी को यह इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिला है। सरकार का आदेश तो दूर की बात कोर्ट के फैसले पर तर्क है कि विभागों से स्वीकृति ली जा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को DA एरियर नवंबर से पहले, 38 हजार तक मिलेंगे
MP में NHM कर्मचारियों के वेतन पर बड़ी खबर : अब बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगी सैलरी
8 लाख कर्मचारियों को झटका: 8वें वेतन आयोग पर सरकार का फैसला, सरकार का वेतन समिति पर 'नो'
एमपी न्यूज: 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava