उन्नत कृषि महोत्सव : सीएम मोहन यादव बोले- गेहूं पर मिलेगा 40 रुपए बोनस, प्रदेश में खुलेंगी 55 दाल मिलें
Sanjay Dhiman | Apr 11, 2026, 17:36 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में 11 अप्रैल 2026 को आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में किसानों को बीज से बाजार तक का रास्ता दिखाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की उन्नति के लिए सरकार की योजनाएं बताईं।
News in Short
- रायसेन में 'उन्नत कृषि महोत्सव' के जरिए किसानों को बीज से बाजार तक की राह दिखाई।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों और लगन की प्रशंसा की।
- किसानों की सुविधा के लिए 'ई-फॉर्म्स' ऐप लॉन्च हुआ, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- एमपी सरकार ने 2026 को 'कृषि कल्याण वर्ष' घोषित कर गेहूं पर 40 रुपए बोनस दिया।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एमपी को हॉर्टिकल्चर हब बनाने और 55 दाल मिलें खोलने की घोषणा की।
News in Detail
किसानों के लिए ई-फॉर्म्स ऐप लॉन्च किया गया जिससे वे आसानी से अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। कृषि महोत्सव का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो बड़ी घोषणाएं की। पहली घोषणा गेहूं पर 40 रुपए बोनस, दूसरी मध्यप्रदेश में 55 दाल मिलें खोलने की बात सीएम ने की।
कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार के लिए किसान महज एक वोट बैंक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार ने इस साल को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में घोषित किया है।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने सीएम मोहन यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे बड़ी लगन के साथ प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। आयोजन को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
बीज से बाजार तक का सफर हुआ आसान
इस मौके पर 'ई-फॉर्म्स' (e-Forms) ऐप भी लॉन्च किया गया। यह ऐप किसानों के लिए किसी जादू की छड़ी से कम नहीं है। अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि मोबाइल के जरिए ही खेती-किसानी की जरूरी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
गेहूं पर बोनस और बासमती का जलवा
किसान देश की शान: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह बोले कि अगर नौजवान स्टार्टअप शुरू करेंगे, तो किसान बिचौलियों के चंगुल से बच पाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के कल्याण के लिए कभी भी धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
शिवराज सिंह चौहान बोले एमपी बनेगा हॉर्टिकल्चर हब
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी आबकारी विभाग के अफसरों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, सरेआम जलाए सालों पुराने रिकॉर्ड
एमपी में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत, RTI में चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर चूहा कांड से सीख नहीं ले रहे एमपी के अस्पताल, नवजातों की जान खतरे में डाल रहा सिस्टम!
सहारा घोटाले की जांच CID के हाथ, एमपी के 9.66 लाख निवेशकों के 6 हजार 689 करोड़ फंसे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari