उन्नत कृषि महोत्सव : सीएम मोहन यादव बोले- गेहूं पर मिलेगा 40 रुपए बोनस, प्रदेश में खुलेंगी 55 दाल मिलें

Sanjay Dhiman | Apr 11, 2026, 17:36 IST
Share
unnat-krishi-mahotsav-raisen-mohan-yadav-rajnath-singh
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में 11 अप्रैल 2026 को आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में किसानों को बीज से बाजार तक का रास्ता दिखाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की उन्नति के लिए सरकार की योजनाएं बताईं।

News in Short

  • रायसेन में 'उन्नत कृषि महोत्सव' के जरिए किसानों को बीज से बाजार तक की राह दिखाई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों और लगन की प्रशंसा की।
  • किसानों की सुविधा के लिए 'ई-फॉर्म्स' ऐप लॉन्च हुआ, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • एमपी सरकार ने 2026 को 'कृषि कल्याण वर्ष' घोषित कर गेहूं पर 40 रुपए बोनस दिया।
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एमपी को हॉर्टिकल्चर हब बनाने और 55 दाल मिलें खोलने की घोषणा की।

News in Detail

11 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई प्रबंधन, बैंक संबंधी समस्याओं के समाधान और आधुनिक मशीनरी के बारे में जानकारी दी गई।

किसानों के लिए ई-फॉर्म्स ऐप लॉन्च किया गया जिससे वे आसानी से अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। कृषि महोत्सव का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो बड़ी घोषणाएं की। पहली घोषणा गेहूं पर 40 रुपए बोनस, दूसरी मध्यप्रदेश में 55 दाल मिलें खोलने की बात सीएम ने की।

कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार के लिए किसान महज एक वोट बैंक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार ने इस साल को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में घोषित किया है।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने सीएम मोहन यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे बड़ी लगन के साथ प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। आयोजन को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

बीज से बाजार तक का सफर हुआ आसान

अक्सर किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि फसल तो पैदा कर ली, लेकिन उसे बेचे कहां और सही दाम कैसे मिले? इसी को ध्यान में रखते हुए 'बीज से बाजार' तक का रोडमैप तैयार किया गया है। रायसेन के इस मेले में बीज, खाद, सिंचाई प्रबंधन और बैंक लोन से जुड़ी हर समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे दिया गया। नई मशीनों का प्रदर्शन देखकर किसान भी खुश नजर आए।

इस मौके पर 'ई-फॉर्म्स' (e-Forms) ऐप भी लॉन्च किया गया। यह ऐप किसानों के लिए किसी जादू की छड़ी से कम नहीं है। अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि मोबाइल के जरिए ही खेती-किसानी की जरूरी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

गेहूं पर बोनस और बासमती का जलवा

सीएम मोहन यादव ने गर्व से बताया कि रायसेन का बासमती चावल आज दुनिया के 47 देशों तक पहुंच रहा है। सरकार किसानों को गेहूं पर 40 रुपए का बोनस देकर 2625 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर खरीदी कर रही है।अब किसानों को सिंचाई के लिए रात में जागने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दिन में भी बिजली की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

किसान देश की शान: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेती को एक चुनौतीपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की 'सॉइल हेल्थ कार्ड' योजना से किसानों को पता चल रहा है कि उनकी जमीन को किस खाद की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को भी खेती से जुड़ने का आह्वान किया।

राजनाथ सिंह बोले कि अगर नौजवान स्टार्टअप शुरू करेंगे, तो किसान बिचौलियों के चंगुल से बच पाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के कल्याण के लिए कभी भी धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान बोले एमपी बनेगा हॉर्टिकल्चर हब

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस महासंगम में शिरकत की। उन्होंने ऐलान किया कि मध्य प्रदेश को जल्द ही 'हॉर्टिकल्चर का हब' बनाया जाएगा। सरकार खेती के साथ-साथ 'फूड प्रोसेसिंग' पर भी जोर दे रही है। बड़ी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने एमपी में 55 नई दाल मिलें खोलने का फैसला किया है और दालों की खरीदी भी एमएसपी (MSP) पर की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी आबकारी विभाग के अफसरों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, सरेआम जलाए सालों पुराने रिकॉर्ड

एमपी में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत, RTI में चौंकाने वाला खुलासा

इंदौर चूहा कांड से सीख नहीं ले रहे एमपी के अस्पताल, नवजातों की जान खतरे में डाल रहा सिस्टम!

सहारा घोटाले की जांच CID के हाथ, एमपी के 9.66 लाख निवेशकों के 6 हजार 689 करोड़ फंसे

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • रायसेन
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • कृषि महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा