एमपी में बेमौसम बारिश से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद, बढ़ेगी ठंड

Sandeep Kumar | Nov 03, 2025, 16:28 IST
Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश से नुकसान हुआ है। बारिश ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी बढ़ाई है। 4 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश ने काफी नुकसान किया है। इससे लोगों की समस्याएं भी बढ़ी हैं। बारिश ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी पैदा की है। मौसम विभाग के मुताबिक अब प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। 4 नवंबर को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि ठंड का असर 5 या 6 नवंबर से बढ़ सकता है।



बुरहानपुर में केले की फसल प्रभावित

बेमौसम बारिश से बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र में नुकसान हुआ। सैकड़ों किसानों की केले की फसल प्रभावित हुई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजा मांगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन खकनार तहसीलदार जितेंद्र अलावे को दिया गया। खकनार तहसीलदार जितेंद्र अलावा ने कहा कि 30 अक्टूबर की बारिश से फसल नुकसान पर ज्ञापन मिला है। पटवारी टीम का गठन किया जाएगा। टीम सर्वे करेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (3 नवंबर) : मध्यप्रदेश में बढ़ेगा ठंड का असर, उत्तर भारत में गिरेगा पारा तो दक्षिण में हल्की बारिश का अलर्ट



कपास भींग गई

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



धान की फसलों को भारी नुकसान

पिछले दिनों की बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है। ग्वालियर में किसान धान लेकर मंडी पहुंचे थे। 800 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भींग गया। खेतों में खड़ी फसल भी पानी में डूबकर खराब हो गई। किसान अपने खेत की स्थिति देखकर रो रहे हैं। नीमच में बेमौसम बारिश से अफीम की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में पानी जमा हो गया है। किसान इस बारिश के अन्य फसलों पर असर को लेकर चिंतित हैं।



ये भी पढ़ें...एमपी सरकार ने गेहूं-धान खरीद से किया इनकार, कर्ज संकट के चलते केंद्र से मदद मांगी



किसान ने की आत्महत्या

किसान अपनी बर्बाद फसल देखकर दुखी हैं। श्योपुर में किसान कैलाश मीणा ने 9 बीघा खेत में धान की फसल लगाई थी। बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो गई। कैलाश ने फसल खराब देखकर खेत में जान दी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन खेत पहुंचे। वहां कैलाश का शव पड़ा हुआ मिला।



ये भी पढ़ें...MP Weather Report: प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, नवंबर में बारिश और ठंड का कई जिलों में अलर्ट



हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा, मुरैना, भिंड, सिंगरौली, सतना, सागर, पन्ना और मैहर में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 नवंबर से ठंड बढ़ेगी।



एमपी में मौसम, गिरेगा तापमान

प्रदेश के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले हफ्ते से ठंड का दौर शुरू होगा। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में कई जिलों में तापमान 15 डिग्री के पास पहुंचा। अब नवंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी शुरू हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तरी हवाओं के चलते दिन में भी तापमान गिर सकता है। नर्मदापुरम, भोपाल, नरसिंहपुर, राजगढ़ में तापमान 15 से 16 डिग्री तक पहुंच चुका है। पचमढ़ी में भी तापमान गिरने लगा है। नवंबर में कड़ाके की सर्दी का सामना हो सकता है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी में मौसम
  • मौसम विभाग
  • बेमौसम बारिश
  • किसानों
  • पश्चिमी विक्षोभ