MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Published:
Share
MP Weather Update 3 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी भोपाल में मौसम ने एक बार फिर से बदलाव दिखाया है। बीते दिन से बादल छंटने के बाद अब धूप खिली है। इससे शहर का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़ा है। दो दिन बाद सर्दी का अहसास कम हो गया है। हालांकि सर्दी की शुरुआत अब हो चुकी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगेगी। नवंबर के अंत में तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है। आखिरी कुछ दिनों में कोहरा और कुहासा दिखाई दे सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.2 डिग्री, भोपाल में 15.2 डिग्री, उज्जैन में 12.5 डिग्री, ग्वालियर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 23.4 डिग्री तक आ गया। बड़वानी में 32.4 डिग्री, सीहोर में 31.9 डिग्री, पृथ्वीपुर में 31.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 31.0 डिग्री और ग्वालियर में 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, देवास की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर देवास की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देवास शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 77 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 95, इंदौर में 99 और ग्वालियर में 170 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में एक निम्न दबाव क्षेत्र बढ़ चुका है। यह क्षेत्र उत्तर-पूर्व अरब सागर के पास स्थित है। चक्रवातीय परिसंचरण 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

अगले 24 घंटों में यह कमजोर होकर समाप्त होने की संभावना है। वहीं, विदर्भ और मराठवाड़ा में चक्रवातीय परिसंचरण 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम-हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे बारिश का मौसम बन सकता है।

23 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन और अलीराजपुर में बारिश हो सकती है। इसी तरह, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और नरसिंहपुर में भी बारिश की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच और गुना में भी बारिश हो सकती है।

शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली और सीधी में भी बारिश हो सकती है। रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (3 नवंबर) : मध्यप्रदेश में बढ़ेगा ठंड का असर, उत्तर भारत में गिरेगा पारा तो दक्षिण में हल्की बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Tags:
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • तापमान
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?