UPSC 2023 : चयनित अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट, MP को मिले 9 नए आईएएस अफसर

Sourabh Bhatnagar | Dec 01, 2024, 07:14 IST
thesootr
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों को उनके कैडर अलॉट कर दिए गए हैं। 80 सफल अफसरों में से 9 को मध्य प्रदेश कैडर अलॉट किया गया है। इनमें से तीन अफसर, छाया सिंह, आकाश अग्रवाल, और कुलदीप पटेल, मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों को उनके कैडर अलॉट कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 28 नवंबर को कैडर आवंटन को लेकर अधिसूचना जारी की। सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को उनका होम कैडर, उत्तर प्रदेश, आवंटित किया गया है। वहीं 180 सफल अफसरों में से 9 को मध्य प्रदेश कैडर अलॉट किया गया है। इनमें से तीन अफसर, छाया सिंह, आकाश अग्रवाल, और कुलदीप पटेल, मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं। छाया सिंह, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी छोटे सिंह की बेटी हैं।



बाहरी राज्यों के अफसरों को भी मप्र कैडर

बाकी 6 अफसरों में से चार महाराष्ट्र से, एक राजस्थान और एक उत्तर प्रदेश से हैं। इन अफसरों की नियुक्ति से मध्य प्रदेश में प्रशासनिक क्षमता को और मजबूती मिलेगी।



मप्र में अब 393 आईएएस अफसर

जानकारी के मुताबिक, इन नए अफसरों के जुड़ने के बाद मध्य प्रदेश में कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 393 हो गई है। नवंबर में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ग्रेडेशन लिस्ट में यह संख्या 385 थी। इस बीच, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने से संख्या घटकर 384 हो गई थी। नए अधिकारियों के आने से यह संख्या फिर से बढ़कर 393 हो गई है।



IAS अनूपम राजन का प्रमोशन, सौंपा गया नया दायित्व



पिछले साल भी मिले थे 9 अफसर

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में भी मध्य प्रदेश कैडर के लिए 9 आईएएस अधिकारियों का चयन किया गया था। लगातार दूसरे साल 9 अफसर मिलने से प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा और मजबूत हुआ है।



यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट कब जारी हुआ था?

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल को घोषित हुआ था। इस परीक्षा के जरिए कुल 1143 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। फाइनल सिफारिशों के आधार पर 1016 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें 347 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से, 115 ईडब्ल्यूएस, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी वर्ग के थे।



इंदौर के डेली कॉलेज में विदेशी मेहमानों के साथ थिरके कई IAS अधिकारी



अक्टूबर में जारी हुई थी रिजर्व लिस्ट

यूपीएससी ने अक्टूबर 2023 में रिजर्व लिस्ट भी जारी की थी, जिसमें 120 उम्मीदवारों का नाम शामिल था। इस लिस्ट के शीर्ष पर मोहम्मद नायब अंजुम का नाम था। साथ ही, जयंत गर्ग, राज वर्धन सिंह, सुरभि जैन, हिमांशु गुप्ता, पाटिल लोकेश मनोहर, स्नेहा, और देबस्मिता बाल जैसे अभ्यर्थियों का भी चयन ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में हुआ।



कैडर आवंटन के बाद अगला चरण

कैडर आवंटन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित राज्यों द्वारा उनकी पोस्टिंग दी जाएगी। ये अधिकारी अब देश की प्रशासनिक सेवाओं में योगदान देंगे।



FAQ

  1. प्रश्न 1: यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट कब जारी हुआ?
    उत्तर: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2023 को जारी किया गया था।
  2. प्रश्न 2: मध्य प्रदेश कैडर में कितने नए आईएएस शामिल हुए?
    उत्तर: मध्य प्रदेश कैडर में कुल 9 नए आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
  3. प्रश्न 3: मध्य प्रदेश कैडर में मप्र के कितने मूल निवासी हैं?
    उत्तर: मध्य प्रदेश कैडर में 3 अधिकारी, छाया सिंह, आकाश अग्रवाल, और कुलदीप पटेल, मप्र के मूल निवासी हैं।
  4. प्रश्न 4: मप्र में अब कुल कितने आईएएस अधिकारी हैं?
    उत्तर: नए अधिकारियों के शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कुल संख्या 393 हो गई है।
  5. प्रश्न 5: रिजर्व लिस्ट में कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ था?
    उत्तर: अक्टूबर 2023 में जारी रिजर्व लिस्ट में 120 उम्मीदवारों का चयन हुआ था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • mp ias news
  • UPSC 2023
  • एमपी को मिले नए आईएएस अफसर