विधायक मालिनी गौड़ बोली- जो वंदेमातरम नहीं बोलते, हम तो उन क्षेत्र में वोट मांगने भी नहीं जाते

Sanjay Gupta | Apr 12, 2026, 19:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर के वंदेमातरम को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी जारी है। अब इस मामले में पूर्व महापौर और इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ का तीखा बयान सामने आया है।

इंदौर के वंदेमातरम विवाद को लेकर पूरे मप्र में हड़कंप मचा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तलवारें खिंची हुई है। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम का यह कहना कि मैं वंदेमातरन नहीं गाउंगी और फिर पार्षद रुबीना का कहना कि किसी के बाप में हिम्मत नहीं जो जबरदस्ती वंदेमातरम बुलवा सके ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। अब इस पर पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ का बयान आया है।



मैं तो वहां वोट मांगने भी नहीं जाती हूं

विधायक मालिनी गौड़ ने ने कहा कि- जो इस देश में रहेगा उसे वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलना पड़ेगा। जैसे लखन दादा (स्वर्गीय पूर्व विधायक और मंत्री) कहते थे मैं भी कहती हूं कि मुझे उन लोगों के वोट नहीं चाहिए जो वंदेमातरम नहीं बोलते या भारत माता की जय नहीं बोलते हैं। और हम तो उन क्षेत्र में वोट मांगने भी नहीं जाते हैं।



गौड़़ की विधानसभा कहलाती है अयोध्या

विधानसभा चार जहां से मालिनी गौड़़ लगातार चौथी बार की विधायक है उसे अयोध्या कहा जाता है। यहां से बीजेपी की बंपर जीत होती है। साल 1990 में कैलाश विजयवर्गीय यहां से जीते थे और फिर 1993 में लक्ष्मण सिंह गौड़ बंपर वोट से जीतकर पहली बार विधायक बने।



गौड़ लगातार 1993, 1998, 2003 में जीते और फिर मंत्री भी बने। उनके सड़क हादसे में दुखद निधन के बाद 2008 में उनकी पत्नी मालिनी गौड़ विधायक बनी।



गौड़ लगातार सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाली महिला विधायकों में से एक हैं। इसी विधानसभा में बांबे बाजार जैसे सघन अल्पसंख्यक वोट बैंक वाले एरिया भी आते हैं। यहां पर गौड़ परिवार वोट मांगने नहीं जाता है।



पुत्र एकलव्य ने अभी मचाई थी हलचल

हाल ही में दिवाली के समय पर यहां पर उनके पुत्र और हिंदरक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने हलचच मचाई थी। उन्होंने यहां के शीतलामाता बाजार व अन्य बाजारों में फरमान जारी कर दिया था कि कोई भी मुस्लिम काम नहीं करेगा। इसे लेकर भारी ब बवाल हुआ था। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी यहां बाजारों में मुस्लिम समर्थन में गए थे और हंगामा हुआ था।



ये खबरें भी पढ़ें...



वंदेमातरम विवाद पर बोले जीतू पटवारी, अनुशासन कमेटी के पास है मामला, सही समय पर होगा फैसला



इंदौर में चुनाव लड़ने की बात पर बोले दिग्विजिय सिंह, मैं हमेशा मैदान में हूं, विजयवर्गीय परेशान इस उम्र में चुनाव में उतारा गया



वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी



वंदे मातरम विवाद में हिंदू संगठन की घोषणा कांग्रेस पार्षद फौजिया का मुंह काला करने पर 51 हजार का ईनाम





Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • वंदेमातरम
  • विधायक मालिनी गौड़
  • भारत माता की जय