एमपी के इन शहरों में बनेंगे अंबानी के वनतारा जैसे ZOO, सीएम मोहन यादव ने अफसरों को दिए ये निर्देश
MP News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस के वनतारा जू और रेस्क्यू सेंटर का दौरा किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उज्जैन और जबलपुर में भी इसी तरह के जू और रेस्क्यू सेंटर बनाने की योजना पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य के लिए अफसरों को निर्देश दिए कि इन केंद्रों के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश सरकार केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मदद लेगी और कॉर्पोरेट क्षेत्र से सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत फंड जुटाएगी।
खबर यह भी : ग्वालियर में 'पुष्पा स्टाइल' में लकड़ी की तस्करी, वन विभाग ने जब्त किए दो ट्रक
वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में मिलेगी मदद
CM डॉ. मोहन यादवने समत्व में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान वनतारा जू के अपने अनुभव साझा किए और अफसरों को निर्देश दिए कि वे जामनगर का दौरा करें और वहां के जू और रेस्क्यू सेंटर की कार्यप्रणाली को समझें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के केंद्र से प्रदेश में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में मदद मिलेगी, साथ ही पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल भी बनेगा।
खबर यह भी : बलरामपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की कड़ी कार्रवाई, ट्रक और हाइवा जब्त
जू और रेस्क्यू सेंटर का महत्व
इस एनिमल रेस्क्यू सेंटर के निर्माण से मध्यप्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य घायल, बीमार या रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों को बेहतर इलाज और पुनर्वास प्रदान करना है। साथ ही, इन केंद्रों में पर्यावरण शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को वन्यजीवों और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
उज्जैन और जबलपुर में इन केंद्रों के निर्माण से वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन केंद्रों में पर्यटक वन्यजीवों के जीवन के बारे में अधिक जान सकेंगे और उनके संरक्षण में अपना योगदान दे सकेंगे।
खबर यह भी : तेंदुए की खाल के साथ दो शिकारी गिरफ्तार: वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
वनकर्मियों को मिलेगा आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अफसरों को एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया कि पुलिस की तरह अब वनकर्मियों को भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत वन अधिकारियों और कर्मचारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें समय से पहले प्रमोशन मिलना चाहिए।
खबर यह भी : जशपुर में हाथियों की दहशत... वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
FAQ
- मध्यप्रदेश सरकार किस तरीके से वनतारा जू और रेस्क्यू सेंटर का निर्माण करेगी?
मध्यप्रदेश सरकार वनतारा जू और रेस्क्यू सेंटर के निर्माण के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मदद लेगी और कॉर्पोरेट क्षेत्र से सीएसआर फंड प्राप्त करेगी। - वनकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने से क्या लाभ होगा?
वनकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने से उनके कार्य में और अधिक समर्पण और दक्षता बढ़ेगी। इससे न केवल वन विभाग के कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे अपने कार्य में उत्कृष्टता हासिल करेंगे।
एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा | animal Rescue Center ‘Vantara