कांग्रेस अध्यक्ष Rakesh Katare सहित आधा दर्जन कांग्रेसी BJP में शामिल

Ujjwal Rai | Feb 12, 2024, 15:34 IST
Share

कांग्रेस अध्यक्ष Rakesh Katare सहित आधा दर्जन कांग्रेसी BJP में शामिल


लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहें है। कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में जानें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना छोटे से लेकर बड़े नेता कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं...बीते दिन ही सिंधिया ने ग्वालियर नगर निगम के पार्षद आशा सुरेन्द्र सिंह चौहान, समेत 4 पार्षदों को बीजेपी में शामिल कर लिया। इस बीच आज फिर से खबर सामने आई है...कि कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी ज्वॉइन करली है...इसमें विदिशा के जिला अध्यक्ष राकेश कटारे, टीकमगढ़ पूर्व कांग्रेस विद्यायक दिनेश अहिरवार, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष गौरिहार तुलसी अनुरागी सहित कांग्रेस के आशीष द्विवेदी, अनिल दीक्षित भी शामिल हैं...इस दौरान पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा भी मौजूद थे...बता दें कि इस दौरान बीजेपी न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक और पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा ,संगठन महामंत्री हितानन्द ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में इन सभी को सदस्यता दिलाई...बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। आप देख भी रहे हैं कि लगातार लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। जिनके मन में देश के लिए कुछ काम करने की इच्छा है, वे सब बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं।’



MP Vidhansabha में बजट सत्र का चौथा दिन | विस्तार से जानिए क्या है लेखानुदान और आर्थिक सर्वेक्षण ?

Ujjain में गैंगस्टर Durlabh Kashyap के नाम से facebook पर चल रही कट्‌टा-पि$स्टल की सेलिंग



Tags:
  • Rakesh Katare
  • Vidisha Congress President Rakesh Katare