जब सीएम मोहन यादव ने किया था विक्रमादित्य नाटक में अभिनय, सालों तक निभाई ये भूमिका

Rohit Sahu | Apr 11, 2025, 12:40 IST
vikramotsav 2025
दिल्ली के लाल किले में 12 से 14 अप्रैल 2025 तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित भव्य महानाट्य का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पूर्व में अभिनय कर चुके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्षों तक विक्रमादित्य के पिता महेंद्रादित्य की भूमिका निभा चुके हैं।

दिल्ली के लाल किले पर 12 से 14 अप्रैल तक एक भव्य नाटक का आयोजन होगा, जिसमें सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, शासन और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। इस नाटक में 250 से अधिक कलाकार भाग लेंगे, जो सम्राट विक्रमादित्य की कहानी को जीवंत बनाएंगे। इस महानाट्य में सीएम मोहन यादव ने सालों तक अभिनय किया है।



mp ladli bahna yojana


सीएम निभा चुके विक्रमादित्य के पिता की भूमिका

शोभा यात्रा के साथ होगी शुरुआत

इस आयोजन से पहले 11 अप्रैल को फतेहपुरी, चांदनी चौक से लाल किला तक सम्राट विक्रमादित्य की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।



देशभर में प्रचारित होगी सम्राट विक्रमादित्य की गाथा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, पराक्रम, न्यायप्रियता और सुशासन की प्रेरक गाथा को देशभर में प्रचारित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 से 14 अप्रैल तक दिल्ली के लाल किले स्थित माधव दास पार्क में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित भव्य महानाट्य का आयोजन किया जाएगा।



मंचन के जरिए होगा विक्रम संवत का गौरव प्रचारित

महान सम्राट विक्रमादित्य द्वारा प्रवर्तित विक्रम संवत की गौरवगाथा और उनके विज्ञान, खगोल, कालगणना, वैदिक संस्कृति और रंगमंच के प्रति प्रेम को इस मंचन के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके जरिए मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक ब्रांडिंग को भी नया आयाम मिलेगा।



ec2f369e-c05


250 कलाकार करेंगे अभिनय, होंगे खास इफेक्ट्स

महानाट्य का आयोजन महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रस्तुति उज्जैन की विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति की होगी। पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित द्वारा लिखित और संजीव मालवीय के निर्देशन में बनने वाले इस मंचन में करीब 250 कलाकार भाग लेंगे। पालकी, रथ, घोड़े और LED ग्राफिक्स के जरिए विशेष प्रभाव दिए जाएंगे।



360b64f7-22b


लाल परेड मैदान पर मई में होगा अगला प्रदर्शन

महानाट्य के निर्माता राजेश सिंह कुशवाह के अनुसार, इसका प्रदर्शन हैदराबाद, प्रयागराज, आगरा और उज्जैन सहित कई शहरों में हो चुका है। अब इसका 53वां प्रदर्शन 24 से 26 मई को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा।



यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का ऐलान- लाल किले पर होगा विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन



यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क में खाली सीटों पर जताई नाराजगी



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • Red Fort
  • विक्रमादित्य
  • lal qila declaration
  • cm mohan yadav
  • vikramotsav 2025
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025