गांव में बारिश कराने गधे पर उल्टा बैठाकर ले गए श्मशान और दिलाए सात फेरे

Sandeep Kumar | Jun 24, 2024, 10:32 IST
STYLESHEET THESOOTR (8).png
धार जिले के दसई गांव में बारिश के लिए ग्रामीण और किसान अजीबोगरीब टोटकों का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ये टोटका करने से रूठे हुए इंद्रदेव जमकर बारिश करेंगे...

मध्य प्रदेश के धार जिले के दसई गांव में बारिश के लिए ग्रामीणों ने टोटके का सहारा लिया है। दरअसल धार जिले के दसई गांव में बारिश होने के कारण किसान और ग्रामीण काफी परेशान हैं। कुछ जगहों पर अभी भी लोग पहली बारिश की राह देख रहे हैं। बारिश की लंबी खेंच के चलते एक ओर जहां किसान बोवनी के लिए बारिश की राह तकते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। गांव में जल्दी बारिश होने के लिए ग्रामीण ने प्राचीन समय से चले आ रहे एक अजब-गजब टोटके का सहारा ले रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...MP monsoon update : आधे मध्य प्रदेश को मानसून ने किया कवर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट



बारिश के लिए टोटका


धार जिले के दसई गांव में अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक व्यक्ति को गधे पर उल्टा बिठाकर श्मशान में सात बार घुमाया गया। बारिश के लिए गधे पर उल्टा बैठकर शमशान की परिक्रमा करता, ये टोटका देखने और सुनने में आपको जरूर अजीब लगेगा, लेकिन सैकड़ों लोगों की मान्यता है कि इस तरह के टोटकों से भगवान इंद्र प्रसन्न होते हैं और भरपूर बारिश करते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...बैतूल में बीमार सास- ससुर को बहू ने घर में दीवार बनाकर किया कैद



पूर्वज भी लेते थे टोटके का सहारा


दसई गांव के ग्रामीणों की मानें तो पहले भी जब बारिश नहीं होती थी तब भी पूर्वज लोग ऐसे ही टोटका करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश नहीं होने की स्थिति में गधे पर किसी भी व्यक्ति को बिठाकर घुमाने से वर्षा हो जाती है। इंद्र देव रूठे हुए मान जाते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...ओंकारेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, जानिए कैसी है नई व्यवस्था



बारिश में देरी से किसान परेशान


जून का महीना भी लगभग अंतिम दौर में है, लेकिन धार इलाके में अब तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है। मानसून के सक्रिय नहीं होने और बारिश की खेंच के चलते लोग भगवान से जल्द ही बारिश होना की कामना कर रहे हैं।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • धार जिले के दसई गांव
  • बारिश के लिए अजीब टोटका
  • अजब-गजब टोटके का सहारा
  • बारिश में देरी से किसान परेशान