ओंकारेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, जानिए कैसी है नई व्यवस्था
Pratibha ranaa | Jun 24, 2024, 09:25 IST
ओंकारेश्वर मंदिर
खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए देश दुनिया के लोग पहुंचते हैं। अब प्रशासन ने मंदिर में दर्शन करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां अक्सर पैसे लेकर लोगों को वीआईपी दर्शन कराए जाने के आरोप भी लगते रहते हैं। अब मंदिर प्रबंधन ने वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। मंदिर ट्रस्ट ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में वीआईपी दर्शन सप्ताह में दो दिन ( शनिवार और रविवार ) बंद रखने का फैसला लिया है।
अन्य दिनों में भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। अब रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वीआइपी दर्शन व्यवस्था पर भी रोक लगा दी गई है। ओंकारेश्वर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है।
खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए देश दुनिया के लोग पहुंचते हैं। इस वजह से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती है और दर्शन के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद की जा रही है।
मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार और रविवार को वीआईपी दर्शन बंद रखने का फैसला लिया है। सप्ताह के शेष 5 दिनों में भी रोज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे।
श्रद्धालुओं के मुताबिक, मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर की सेवा के लिए यहां पर पदस्थ पंडे लोगों से 300- 300 रुपए नकद लेकर वीआईपी दर्शन करवाते हैं। मंदिर में इसको लेकर कई बार विरोध करते हुए श्रद्धालुओं ने हंगामा किया है।
मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आम लोगों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता। विशेष दर्शन के लिए 300 रुपए की फीस लगती है। फीस देने के बाद श्रद्धालुओं को पीछे वाले संकरे दरवाजे से अंदर ले जाकर दर्शन कराए जाते हैं।
सोमनाथ मंदिर की दर्शन टाइमिंग सुबह 6 से रात 10 बजे तक है। सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे आरती होती है। रात को 7.45 से 8.45 बजे तक लाइट एंड साउंड शो होता है। सामान्य दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन कोई फीस नहीं लेता। आरती में शामिल होने के लिए 200 रुपए की टिकट लेनी होती है। इसके अलावा गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जाता है। इनकी बुकिंग आप घर बैठे मंदिर के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 3 दिन पहले करा सकते हैं।
नागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे खुलते हैं और दोपहर 12.30 बजे तक खुले रहते हैं। दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर में सामान्य दर्शन बंद रहते हैं। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक के लिए दोबारा दर्शन के लिए कपाट खोले जाते हैं। सामान्य दर्शन के लिए भक्तों से कोई फीस नहीं ली जाती। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर दिन रात खुला रहता है। विशेष पूजा और दर्शन के लिए टिकट लेनी होती है।
तमिलनाडु स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल जाते हैं। दोपहर 12 बजे तक खुले रहते हैं। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दर्शन बंद रहते हैं। दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक फिर से दर्शन जारी रहते हैं। यहां सामान्य दर्शन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।
यहां दर्शन ककदा आरती के बाद सुबह 5 बजे से शुरू होते हैं। सुबह 4.30 ककदा आरती होती है। 5.30 बजे से रेग्युलर पूजा और अभिषेक शुरू हो जाता है। दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक नैवेद्य पूजा होती है। इस दौरान अभिषेक बंद रहता है। 12.30 से 3 बजे तक रेग्युलर पूजा और अभिषेक जारी रहता है। 3 बजे ले 4 बजे तक मध्य आरती होती है। शाम 4 बजे से 9.30 तक शृंगार दर्शन होता है। इस दौरान अभिषेक नहीं होता। शाम 7.30 बजे आरती होती है। रात 9.30 बजे मंदिर बंद हो जाता है।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यम्बक गांव में मौजूद इस ज्योतिर्लिंग के VIP दर्शन के लिए 200 रुपए का पास ले सकते हैं। मंदिर सुबह 5.30 बजे खुल जाता है और रात 9 बजे बंद होता है। नॉन VIP श्रद्धालुओं को 5 मीटर दूर से दर्शन करने को मिलते हैं। VIP श्रद्धालु अंदर जाकर ज्योतिर्लिंग को छूकर पूजा कर सकते हैं। यहां विशेष पूजाएं अलग से पंडितों के जरिए कराई जा सकती हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी विशेष पूजा का आयोजन नहीं किया जाता, ना ही कोई चार्ज लिया जाता है।
औरंगाबाद में मौजूद घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के कपाट सुबह 5:30 बजे खुल जाते हैं। रात 9:30 बजे तक दर्शन होते हैं। यहां दर्शन की कोई फीस नहीं लगती। सावन के महीने में सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन होते हैं। यह देश का एक मात्र शिवलिंग है जिसे नंगे हाथों से छुआ जा सकता है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं है।
झारखंड स्थित इस ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुल जाते हैं और रात 9 बजे बंद होते हैं। सबसे पहले सुबह 4 बजे विशेष पूजा होती है। 4:30 बजे ककड़ आरती होती है। सुबह 5:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य दर्शन होते हैं। इसी दौरान श्रद्धालु भगवान का अभिषेक भी कर सकते हैं। दोपहर 3:30 बजे से शाम 6.30 बजे तक दर्शन बंद रहते हैं। शाम 6.30 बजे से 9 बजे तक फिर से दर्शन खोल दिए जाते हैं। शाम 7:30 बजे भगवान शिव की महाआरती होती है। श्रावणी मेले के दौरान मंदिर सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर खुल जाता है और रात 10 बजे तक खुला रहता है।
काशी में बाबा विश्वनाथ के जल्दी और स्पेशल दर्शन के लिए 300 रुपए की फीस लगती है। 300 रुपए देने के बाद आपको श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इस दर्शन फैसिलिटी को आप ऑनलाइन मंदिर की वेबसाइट पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। इसकी टाइमिंग सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक की है। सामान्य दर्शन सुबह 4 से 11 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक होते हैं, इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
मुख्य मंदिर के कपाट सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर खुल जाते हैं। 3 बजे से 4 बजे तक मंगला आरती होती है। सुबह 4 से 11 बजे तक सामान्य दर्शन होते हैं। इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाती। सुबह 11.15 से 12.20 तक भोग आरती होती है। फिर शाम 7 बजे तक फ्री दर्शन होते हैं। शाम 7 बजे से 8.30 तक सप्तऋषि आरती के लिए दर्शन बंद कर दिए जाते हैं। 9 बजे से दर्शन फिर शुरू होते हैं। 10:30 से 11 बजे तक शयन आरती होती है। ये आरती भी सभी श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त होती है। 11 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी भाग में कुर्नूल जिले स्थित भगवान मल्लिकार्जुन के दर्शन सुबह 6 बजे से शुरू हो जाते हैं और रात 10 बजे तक चलते हैं। दर्शन के लिए हिंदू पारंपरिक ड्रेस में आना होता है।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
Khandwa Omkareshwar Jyotirling | Omkareshwar | Omkareshwar VIP darshan closed two days |
अन्य दिनों में भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। अब रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वीआइपी दर्शन व्यवस्था पर भी रोक लगा दी गई है। ओंकारेश्वर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है।
ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद
खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए देश दुनिया के लोग पहुंचते हैं। इस वजह से श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती है और दर्शन के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद की जा रही है।
मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार और रविवार को वीआईपी दर्शन बंद रखने का फैसला लिया है। सप्ताह के शेष 5 दिनों में भी रोज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे।
300 रुपए लेकर करवाते थे दर्शन
श्रद्धालुओं के मुताबिक, मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर की सेवा के लिए यहां पर पदस्थ पंडे लोगों से 300- 300 रुपए नकद लेकर वीआईपी दर्शन करवाते हैं। मंदिर में इसको लेकर कई बार विरोध करते हुए श्रद्धालुओं ने हंगामा किया है।
जानिए अन्य 11 ज्योतिर्लिंगों के बारे में
ओंकारेश्वर
मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आम लोगों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता। विशेष दर्शन के लिए 300 रुपए की फीस लगती है। फीस देने के बाद श्रद्धालुओं को पीछे वाले संकरे दरवाजे से अंदर ले जाकर दर्शन कराए जाते हैं।
सोमनाथ
सोमनाथ मंदिर की दर्शन टाइमिंग सुबह 6 से रात 10 बजे तक है। सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे आरती होती है। रात को 7.45 से 8.45 बजे तक लाइट एंड साउंड शो होता है। सामान्य दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन कोई फीस नहीं लेता। आरती में शामिल होने के लिए 200 रुपए की टिकट लेनी होती है। इसके अलावा गर्भगृह में जाकर विशेष पूजा के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जाता है। इनकी बुकिंग आप घर बैठे मंदिर के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 3 दिन पहले करा सकते हैं।
नागेश्वर
नागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे खुलते हैं और दोपहर 12.30 बजे तक खुले रहते हैं। दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर में सामान्य दर्शन बंद रहते हैं। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक के लिए दोबारा दर्शन के लिए कपाट खोले जाते हैं। सामान्य दर्शन के लिए भक्तों से कोई फीस नहीं ली जाती। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर दिन रात खुला रहता है। विशेष पूजा और दर्शन के लिए टिकट लेनी होती है।
रामेश्वरम
तमिलनाडु स्थित ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुल जाते हैं। दोपहर 12 बजे तक खुले रहते हैं। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दर्शन बंद रहते हैं। दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक फिर से दर्शन जारी रहते हैं। यहां सामान्य दर्शन के लिए कोई फीस नहीं ली जाती।
भीमाशंकर
यहां दर्शन ककदा आरती के बाद सुबह 5 बजे से शुरू होते हैं। सुबह 4.30 ककदा आरती होती है। 5.30 बजे से रेग्युलर पूजा और अभिषेक शुरू हो जाता है। दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक नैवेद्य पूजा होती है। इस दौरान अभिषेक बंद रहता है। 12.30 से 3 बजे तक रेग्युलर पूजा और अभिषेक जारी रहता है। 3 बजे ले 4 बजे तक मध्य आरती होती है। शाम 4 बजे से 9.30 तक शृंगार दर्शन होता है। इस दौरान अभिषेक नहीं होता। शाम 7.30 बजे आरती होती है। रात 9.30 बजे मंदिर बंद हो जाता है।
त्र्यम्बकेश्वर
महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यम्बक गांव में मौजूद इस ज्योतिर्लिंग के VIP दर्शन के लिए 200 रुपए का पास ले सकते हैं। मंदिर सुबह 5.30 बजे खुल जाता है और रात 9 बजे बंद होता है। नॉन VIP श्रद्धालुओं को 5 मीटर दूर से दर्शन करने को मिलते हैं। VIP श्रद्धालु अंदर जाकर ज्योतिर्लिंग को छूकर पूजा कर सकते हैं। यहां विशेष पूजाएं अलग से पंडितों के जरिए कराई जा सकती हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी विशेष पूजा का आयोजन नहीं किया जाता, ना ही कोई चार्ज लिया जाता है।
घृष्णेश्वर
औरंगाबाद में मौजूद घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के कपाट सुबह 5:30 बजे खुल जाते हैं। रात 9:30 बजे तक दर्शन होते हैं। यहां दर्शन की कोई फीस नहीं लगती। सावन के महीने में सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन होते हैं। यह देश का एक मात्र शिवलिंग है जिसे नंगे हाथों से छुआ जा सकता है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं है।
वैद्यनाथ
झारखंड स्थित इस ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुल जाते हैं और रात 9 बजे बंद होते हैं। सबसे पहले सुबह 4 बजे विशेष पूजा होती है। 4:30 बजे ककड़ आरती होती है। सुबह 5:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सामान्य दर्शन होते हैं। इसी दौरान श्रद्धालु भगवान का अभिषेक भी कर सकते हैं। दोपहर 3:30 बजे से शाम 6.30 बजे तक दर्शन बंद रहते हैं। शाम 6.30 बजे से 9 बजे तक फिर से दर्शन खोल दिए जाते हैं। शाम 7:30 बजे भगवान शिव की महाआरती होती है। श्रावणी मेले के दौरान मंदिर सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर खुल जाता है और रात 10 बजे तक खुला रहता है।
विश्वनाथ
काशी में बाबा विश्वनाथ के जल्दी और स्पेशल दर्शन के लिए 300 रुपए की फीस लगती है। 300 रुपए देने के बाद आपको श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इस दर्शन फैसिलिटी को आप ऑनलाइन मंदिर की वेबसाइट पर जाकर भी बुक कर सकते हैं। इसकी टाइमिंग सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक की है। सामान्य दर्शन सुबह 4 से 11 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक होते हैं, इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
मुख्य मंदिर के कपाट सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर खुल जाते हैं। 3 बजे से 4 बजे तक मंगला आरती होती है। सुबह 4 से 11 बजे तक सामान्य दर्शन होते हैं। इसके लिए कोई फीस नहीं ली जाती। सुबह 11.15 से 12.20 तक भोग आरती होती है। फिर शाम 7 बजे तक फ्री दर्शन होते हैं। शाम 7 बजे से 8.30 तक सप्तऋषि आरती के लिए दर्शन बंद कर दिए जाते हैं। 9 बजे से दर्शन फिर शुरू होते हैं। 10:30 से 11 बजे तक शयन आरती होती है। ये आरती भी सभी श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त होती है। 11 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।
मल्लिकार्जुन
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी भाग में कुर्नूल जिले स्थित भगवान मल्लिकार्जुन के दर्शन सुबह 6 बजे से शुरू हो जाते हैं और रात 10 बजे तक चलते हैं। दर्शन के लिए हिंदू पारंपरिक ड्रेस में आना होता है।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel