वायरल पोस्ट से मचा बवाल, अब चैट से दी सफाई: क्यों भड़कीं भोपाल की महिला अफसर लक्ष्मी गामड़?
भोपाल में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लक्ष्मी गामड़ का सख्त एक्शन वाला पोस्ट पहले विवादों में आया। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने एक व्हाट्सएप चैट शेयर कर बताया कि यह पोस्ट उन्हें परेशान कर रहे एक शख्स को जवाब देने के लिए किया गया था।
भोपाल की महिला अफसर लक्ष्मी गामड़ का सोशल मीडिया पोस्ट पहले जहां मजाक या मर्यादा से जुड़ा विवाद बना, वहीं अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। गामड़ ने खुद सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें लगातार प्रेम प्रस्ताव भेज रहा था और ‘एक मौका’ देने की गुहार लगा रहा था।
क्या है वायरल व्हाट्सएप चैट में?
शेयर की गई चैट के मुताबिक, उस व्यक्ति ने कुछ ही मिनटों में कई मैसेज भेजे।
“मैं आपको काफी समय से देख रहा था…”
“प्लीज मुझ पर भरोसा करें…”
“मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं…”
“प्लीज मुझे एक मौका दे दीजिए…”
गौर करने वाली बात यह रही कि इन मैसेजेस का गामड़ की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
पोस्ट पर अफसर की सफाई
लक्ष्मी गामड़ ने स्पष्ट किया कि उनका विवादित पोस्ट ऐसे ही लोगों को संदेश देने के लिए था। उन्होंने लिखा कि उनकी पोस्ट को गलत तरीके से लिया गया। उनका मकसद छेड़छाड़ करने वालों को चेतावनी देना था। चुप रहने पर ऐसे लोग और बढ़ जाते हैं उन्होंने सवाल भी उठाया कि क्या अपने सम्मान के लिए आवाज उठाना गलत है?
कैसे शुरू हुआ था विवाद?
दरअसल, गामड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ‘ओपन वैकेंसी’ बताते हुए ऐसे असिस्टेंट की जरूरत जताई थी, जो उनके कहने पर सख्त प्रतिक्रिया दे सके। पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने आपत्ति जताई कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया कुछ लोगों ने मजाक में नौकरी जॉइन करने की बात भी कही विवाद बढ़ने पर उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।
पहले भी रही हैं चर्चा में
लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पहले भी अपने पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। पब्लिक प्लेसेस पर रील्स बनाना, अलग-अलग विषयों पर मजाकिया पोस्ट और मजदूर दिवस पर किया गया विवादित कमेंट, इन सबको लेकर समय-समय पर प्रतिक्रियाएं आती रही हैं।
कौन हैं लक्ष्मी गामड़?
मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी, नीमच में अपर कलेक्टर रह चुकी हैं और वर्तमान में भोपाल के एमपी गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं।
मामले से जुड़े मुख्य बिंदु
- सख्त संदेश वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल।
- ट्रोलिंग के बाद पोस्ट किया गया डिलीट।
- महिला अफसर ने व्हाट्सएप चैट शेयर कर दी सफाई।
- चैट में अज्ञात व्यक्ति के बार-बार प्रेम प्रस्ताव।
पोस्ट का मकसद मनचलों को संदेश देना था
यह मामला अब सिर्फ एक विवादित पोस्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाली ऑनलाइन परेशानियों का पहलू भी जुड़ गया है। सवाल अब यह भी है कि ऐसे मामलों में सख्त प्रतिक्रिया और सार्वजनिक मर्यादा के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।
ये खबरें भी पढ़ें...
IPS Transfer: मप्र में 62 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला, 19 जिलों के SP बदले
IAS शिल्पा गुप्ता की मनमानी के खिलाफ शिक्षकों की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने दिया 100% वेतन का आदेश
ACS ऋचा शर्मा के बाद अब लिफ्ट में फंसीं IAS की पत्नी, रायपुर में मचा हड़कंप
IAS संतोष वर्मा केस में पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन भूरिया मुख्य षड़यंत्रकारी, जमानत खारिज