IPS Transfer: मप्र में 62 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला, 19 जिलों के SP बदले

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
IPS officers transferred
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. मध्यप्रदेश में देर रात 62 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें 19 जिलों के SP बदले गए हैं। ADG, DIG, DCP स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है।

News In Short

62 IPS अधिकारियों का एक साथ तबादला हुआ।
19 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए।
सिंगरौली SP बैंक डकैती कांड के बाद हटाए गए।
CM मोहन यादव की मंजूरी के बाद आदेश जारी हुआ।
चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया के बाद लिस्ट जारी हुई।

News In Detail

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शनिवार देर रात गृह विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) की तबादला सूची जारी हुई। इसमें ADG, DIG, SP और DCP स्तर के अफसर शामिल हैं। यह आदेश लंबे समय से लंबित था। अब CM डॉ. मोहन यादव की स्वीकृति के बाद पूरे प्रदेश में एक साथ बदलाव किए गए हैं।

62 IPS ट्रांसफर: बड़ा फेरबदल

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग (Home Department) ने 2 मई 2026 को देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों (IPS Transfer 2026) की तबादला सूची जारी की गई। इस सूची में ADG, DIG, SP और DCP जैसे उच्च पदों के अधिकारी शामिल हैं। यह फेरबदल पूरे मध्यप्रदेश में हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और की लंबी बैठक के बाद यह आदेश जारी हुआ।

IPS officers
IPS officers


IPS officers (2)
IPS officers (2)


IPS officers (3)
IPS officers (3)


IPS officers (4)
IPS officers (4)


19 जिलों में नए SP तैनात

इस व्यापक तबादला सूची (Transfer List) में कुल 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। जिन जिलों में नए SP लाए गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, दमोह और सिवनी प्रमुख हैं। इसके अलावा सिंगरौली जिले में भी पुलिस अधीक्षक को हटाया गया है। यह अब तक का एकमात्र सबसे बड़ा SP-स्तरीय बदलाव माना जा रहा है।

सिंगरौली और सिवनी SP हटाए गए

सिंगरौली (Singrauli) में हाल ही में हुई बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को पद से हटाया गया। यह कदम सरकार ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया। वहीं सिवनी (Seoni) में हवाला मामले (Hawala Case) के चलते SP का तबादला किया गया। इन दोनों मामलों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। ऐसे में सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल बदलाव किए।

भोपाल-इंदौर में भी बदलाव

राज्य के दो सबसे बड़े शहर भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) भी इस फेरबदल से अछूते नहीं रहे। दोनों शहरों में पुलिस अधीक्षक देहात स्तर पर अधिकारी बदले गए हैं। नर्मदापुरम, ग्वालियर और शहडोल रेंज में DIG स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए। इससे पूरे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्यों रुकी थी ट्रांसफर लिस्ट?

यह तबादला सूची (Police Transfer List MP) काफी समय से लंबित थी। चुनाव आयोग की SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया चलने के कारण तबादले रोके गए थे। साथ ही विधानसभा की बजट कार्यवाही भी इसमें बाधा बनी। अब सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शीर्ष स्तर पर समन्वय किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की स्वीकृति से एक साथ यह जंबो सूची जारी की गई।

आईपीएस ट्रांसफर | मध्यप्रदेश पुलिस | 19 जिलों में SP बदले

ये खबरें भी पढ़ें...

MP पुलिस में रिपोर्ट कार्ड पर फैसला, 20 जिलों के SP की कुर्सी पर संकट

भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने मंत्री के सामने खोला दर्द, सड़क निर्माण पर उठाए सवाल

MP को जल्द मिलेंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने पूरी की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

एमपी की बेटी अलपा सूद ने दुनिया के 40 इनोवेटिव लीगल लीडर्स की लिस्ट में बनाई जगह

Tags:
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • गृह विभाग
  • तबादला
  • ट्रांसफर लिस्ट
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
  • आईपीएस ट्रांसफर
  • 19 जिलों में SP बदले
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर