MP को जल्द मिलेंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने पूरी की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sanjay Dhiman | May 03, 2026, 24:09 IST
Share
mp-new-vande-bharat-trains-bhopal-indore-jabalpur-update
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेंगी 5 नई वंदे भारत ट्रेनें। भोपाल, इंदौर और जबलपुर से लखनऊ, पटना और ओरछा जैसे शहरों का सफर होगा अब और भी आसान। रेल यात्रियों को मिलेगी राहत।

News in Short

  • मध्य प्रदेश में 5 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होंगी, जो राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी।
  • भोपाल से लखनऊ और पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
  • इन ट्रेनों की स्पीड 180 किमी/घंटा होगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा।
  • मध्य प्रदेश में कुल 10 वंदे भारत ट्रेनें चलने की उम्मीद है।
  • वंदे भारत ट्रेनें व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देंगी, यात्रियों को आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी।

News in Detail

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। राज्य में भारतीय रेलवे अब जबलपुर, भोपाल और इंदौर से लगभग 5 नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इन ट्रेनों का संचालन करने की योजना अपने अंतिम चरण में है, बस अंतिम मंजूरी का इंतजार है। इस योजना का मकसद राज्य में रेल कनेक्टिविटी को और भी मजबूत करना है।

भोपाल से शुरू होने वाली नई वंदे भारत ट्रेनें

अब तक, मध्य प्रदेश में 5 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। इनमें रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन तक, इंदौर से नागपुर तक, भोपाल से रीवा तक, खजुराहो से बनारस तक और खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन तक ट्रेनें शामिल हैं।

अब, रेलवे की योजना के मुताबिक भोपाल से दो नई वंदे भारत ट्रेनें जोड़ने की योजना है। इनमें से पहली ट्रेन भोपाल से लखनऊ तक चलेगी। इस ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास की सुविधा दी जाएगी।

इसकी गति 180 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे यात्री भोपाल से लखनऊ महज 7 से 8 घंटे में पहुंच सकेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि भोपाल-लखनऊ मार्ग के लिए रैक पहले ही भोपाल मंडल को आवंटित कर दिए गए हैं।

दूसरी ट्रेन भोपाल से पटना के बीच चलेगी। इसे 'अमृत भारत ट्रेन' कहा जाएगा। इसमें स्लीपर, फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी की कोच होंगी।

इन शहरों को भी मिलेगी वंदे भारत ट्रेनें

इसके अलावा, मध्य प्रदेश में तीन और वंदे भारत ट्रेनें प्रस्तावित हैं। इनमें इंदौर-भोपाल-जबलपुर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जबलपुर-गोंदिया-चांदा फोर्ट रूट पर ट्रेन और भोपाल से ओरछा के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं।

वंदे भारत ट्रेन से होगा व्यापार और पर्यटन में बूस्ट

इन नई ट्रेनों का संचालन मध्य प्रदेश के व्यापार और पर्यटन को बूस्ट देगा। राज्य में वंदे भारत ट्रेनें ना केवल यात्रा के समय को कम करेंगी, बल्कि यात्रियों को शानदार सुविधाएं भी प्रदान करेंगी।

यह खबरें भी पढ़ें..

चुनावी नतीजों से पहले ममता को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मतगणना में दखल से इनकार, फालदा सीट पर 21 को दोबारा मतदान

एमपी की बेटी अलपा सूद ने दुनिया के 40 इनोवेटिव लीगल लीडर्स की लिस्ट में बनाई जगह

एमपी के बरगी क्रूज हादसे का छत्तीसगढ़ में बड़ा असर, बिना लाइफ जैकेट और खराब मौसम में बोटिंग पर पाबंदी

एमपी हाउसिंग बोर्ड की कमान संभाल सकते हैं ओम जैन, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

Tags:
  • जबलपुर
  • वंदे भारत ट्रेन
  • भारतीय रेलवे
  • पर्यटन
  • पटना
  • खुशखबरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान