राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment
लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कांग्रेस इसे अभी तक गैर राजनीतिक बताते हुए आई है। लेकिन अब सामने आया है कि मुद्दा भले ही छात्रों, युवा जेन जी का होगा लेकिन इसमें निशाने पर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रहेगा।
इस तरह हुआ इसका खुलासा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के आयोजन को लेकर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा है कि- कल यानी कि 19 सितंबर को जननायक श्री राहुल गांधी जी इंदौर में इस Experiment को Expose करेंगे।
साथ में पोस्टर लगाया है। इसमें लिखा है कि मप्र RSS-BJP की laboratoty है। जहां अशिक्षा और बेरोजगारी बढ़ान के लिए Experiment चल रहे हैं राहुल गांधी।
इसके पहले राहुल गांधी ने यह किया था ट्वीट
इसके पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था और कहा था कि 19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने। अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है। इस लिंक पर रजिस्टर कर बड़ी संख्या में जुड़ें। शिक्षा के हर पहलू और आपके संघर्षों पर इंदौर में विस्तार से चर्चा करेंगे।
प्रेस कांफ्रेस में भी संघ पर हमला
इसके पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस ने आयोजन स्थल पर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधऱी, प्रदेश अधय्क्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया। इसमें जमकर बीजेपी और संघ पर हमला बोला।
हरीश चौधरी ने कहा कि सीएसआर फंड से आरएसएस की संस्थाओं को पैसा दिया जा रहा है। ओएनजीसी से ही दस साल में 600 करोड़ दिए गए। जो राशि शिक्षा में लगना थी वह अन्य काम में लग रही है।
इसी तरह पटवारी ने मप्र में सामने आए व्यापमं घोटाले, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले से लेकर अन्य घोटालों पर प्रदेश सरकार को घेरा। साथ ही उमंग सिंघार ने भी भर्ती परीाक्षाओं में घोटाले, रिक्त पदों, ओबीसी आरक्षण के चलते होल्ड पदों का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा
पुलिस की शर्त में है यह भी लिखा है
वहीं पुलिस द्वारा आयोजन मंजूरी को लेकर आयोजकों को 31 शर्तें बताई गई है। इसमें शर्त नंबर 29 में लिखा है कि आयोजन स्थळ पर राजनीतिक/गैर राजनीतिक संगठन के खिलाफ भड़काऊ या अपमानजनक टिप्पणी नहीं की जााएगी। ऐसे में अब क्या नए पोस्टर खुलासे के बाद पुलिस आयोजन में आयोजकों से और कोई भी शपथपत्र लेगी यह देखने वाली बात होगी।
पवन खेड़ा ने RSS पदाधिकरियों को किया आमंत्रित
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरपर्सन और सांसद पवन खेड़ा शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमने आरएसएस के पदाधिकारियों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
पवन खेडा ने पीएम ओदी पर तंज कसते हुए कहा की-पीएम मोदी ने इस देश को एक सर्कस बना दिया है,उनके रहते अब देश को किसी तरह के मनोरंजन की जरूरत नहीं है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर पुलिस ने राजीव गांधी की हत्या का हवाला देकर राहुल के आयोजन में लगाई 31 शर्तें
बच्चों की मौत मामले में बोले राहुल गांधी, दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीन देखिए
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में 15 हजार संभावित, कांग्रेस का सीपी को पत्र, बताई प्लानिंग